अमेरिका में युवक ने पत्नी, पांच बच्चों और सास की गोली मारकर खुद की आत्महत्या

इंटरनेशनलअमेरिका में युवक ने पत्नी, पांच बच्चों और सास की गोली मारकर...

Date:

न्यूयार्क। अमेरिका में एक व्यक्ति ने यूटा में घर के अंदर पत्नी, पांच बच्चों और सास को गोली मार दी। इसके बाद व्यक्ति ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि सबूतों से पता चला कि उस व्यक्ति का नाम माइकल हाइट था। जिसने अपने परिवार के सात अन्य सदस्यों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी मार डाला। घटना हनोक शहर में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हनोक शहर की छोटी यूटा बस्ती में पुलिस को आठ शव बरामद हुए हैं। इनमें एक चार साल की बच्ची भी शामिल है। पुलिस को दोस्तों और रिश्तेदारों ने बुलाया। सभी मृत परिवार के लिए चिंतित थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को एक घर में एक ही परिवार के तीन वयस्कों और पांच बच्चों के शव खून से लथपथ मिले हैं।

सभी के शरीर में बंदूक की गोली के घाव थे। सबूतों के आधार पर संदिग्ध ने घर में सात अन्य लोगों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। मरने वालों में उसकी पत्नी, सास और पांच बच्चे हैं। इसमें चार से 17 साल के बीच की तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं।
हनोक के मेयर जेफ्री चेसनट ने कहा कि गोलीबारी की घटना स्पष्ट रूप से वैवाहिक संबंध टूटने के बाद हुई है।

उन्होंने कहा कि अदालत के दस्तावेजों के अनुसार प्रतीत होता है कि तलाक याचिका 21 दिसंबर को दायर की गई थी और यह पत्नी द्वारा दायर की गई थी। जिसे देखने के बाद ही आरोपी ने यह घातक कदम उठाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...