गर्मियों में उत्तराखंड के ये है बेस्ट हिल स्टेशन

ट्रेवलगर्मियों में उत्तराखंड के ये है बेस्ट हिल स्टेशन

Date:


गर्मियों में उत्तराखंड के ये है बेस्ट हिल स्टेशन

अगर आप भी किसी हिल स्टेशन पर जाने की सोच रहे हैं, तो हम आपको उत्तराखंड  के कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

नौकुचियाताल

उत्तराखंड में बसा नौकुचियाताल अपने आप में शानदार जगह है। इस हिल स्टेशन के बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यहां एक किलोमीटर के अंदर ही 9 झीलें हैं, और ये सभी एक से बढ़कर एक हैं।

चंपावत

समुद्र तल से चंपावत की ऊंचाई लगभग 1600 मीटर है और ये हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यहां आपको कई मंदिर मिल जाएंगे, साथ ही यहां आपको कई पुराने घर भी देखने को मिल जाएंगे। यहां प्रकृति के कई अद्भुत नजारे भी हैं। 

चकराता

अगर आप ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां से आप काफी अच्छी यादें लेकर लौटें तो फिर चकराता इसके लिए बिल्कुल सही जगह है। यहां हरे-भर पहाड़, ऊंची-ऊंची दिखती बर्फ की चोटियां, प्रकृति की खूबसूरती आदि बहुत कुछ देखने को मिल जाएगा। 

Read also: सुप्रीम कोर्ट में कोरोना का क़हर, करीब 50% स्टाफ कोरोना संक्रमित

लैंसडाउन

उत्तराखंड की गोद में बसा लैंसडाउन अपनी शांति के लिए जाना जाता है। दरअसल, ये एक मिलिट्री एरिया है और यहां भारतीय सेना की छावनी भी है।  यहां आप टिप इन टॉप पॉइंट पर जाकर प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देख सकते हैं और साथ ही यहां चर्च, कृत्रिम झील और सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का अपना अलग मजा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related