हिमाचल प्रदेश के इन हिल स्टेशन पर बना सकते हैं घूमने का प्लान

ट्रेवलहिमाचल प्रदेश के इन हिल स्टेशन पर बना सकते हैं घूमने का...

Date:


हिमाचल प्रदेश के इन हिल स्टेशन पर बना सकते हैं घूमने का प्लान

अगर आप भी इस गर्मी हिल स्टेशन जाने का प्लान बना रहे हैं और जगह को लेकर उलझन में हैं, तो चलिए हम आपको हिमाचल प्रदेश के कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं। 

चंबा

चंबा हिमाचल प्रदेश में स्थित है, और ये बेहद ही खबसूरत हिल स्टेशन है। हर साल यहां गर्मियों में काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस जगह पर आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। यहां कई मंदिर और कई दर्शनीय स्थल हैं, जहां आप जा सकते हैं। 

कल्पा

हिमाचल प्रदेश में स्थित है कल्पा, जो यहां का एक हिल स्टेशन है। यहां प्रकृति के काफी अद्भुत नजारे आपको देखने को मिल जाएंगे। यहां आप को सेब के बागान, प्रकृति की सुंदरता, बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चोटियां देखने को मिल जाएंगी। 

Read also: और घातक हुआ कोरोना संक्रमण: नए मामले एक लाख 68 हज़ार के पार, 904 मौतें

यरकौड

शायद ही आपने पहले कभी यरकौड नाम की जगह के बारे में सुना हो, क्योंकि इस जगह के बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। कुल्लू के ऊंचे पहाड़ों में छुपी ये जगह काफी सुंदर है। यहां से आप हरे-भरे पहाड़, बर्फ से ढंकी चोटियां और तीर्थन नदी का लुत्फ उठा सकते हैं। यही नहीं, यहां आप नदी किनारे कैंपिंग भी कर सकते हैं, जिसका अपना अलग मजा है।

शिमला

शिमला अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। शिमला के पास ही आप चैल, कुफरी और नारकंडा भी जा सकते हैं। यहां आप कई तरह के एडवेंचर कर सकते हैं। इसके अलावा मॉल रोड में समय गुजारने का अपना अलग मजा है और अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यहां आप काफी अच्छे फोटो क्लिक करवा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related