कोरोना वैक्सीन देश की जरूरत, बंद कीजिये निर्यात: राहुल गाँधी

फीचर्डकोरोना वैक्सीन देश की जरूरत, बंद कीजिये निर्यात: राहुल गाँधी

Date:


कोरोना वैक्सीन देश की जरूरत, बंद कीजिये निर्यात: राहुल गाँधी

नई दिल्ली: देश में कोरोना की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अब तो हर दिन 1.5 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आने लगे हैं। इस बीच देश में वैक्सीन की कमी की खबरें आ रही हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी की बात कही है। वहीं कांग्रेस ने भी सरकार वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक बार फिर कोरोना वैक्सीन की किल्लत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

कोरोना वैक्सीन की भारी कमी
राहुल गांधी ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में वैक्सीन की भारी कमी है। राहुल गांधी ने अपने दावे से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट करके जारी किया है। जिसमे उन्होंने लिखा, ‘कोरोना वैक्सीन देश की जरूरत है। आप भी इसके लिए अपनी आवाज बुलंद कीजिए क्योंकि सबको हक है सुरक्षित जीवन का।’

Read also: सबको कोरोना वैक्सीन जुमला न बने, प्रियंका गाँधी का मोदी पर तंज़

निर्यात पर रोक की मांग
देश में कोरोना वैक्सीन की कमी न हो इसके लिए कई राजनीतिक दल और कई राज्य सरकारें निर्यात पर रोग लगाने की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश में सब लोगों को वैक्सीन मिले इसके लिए वैक्सीन के निर्यात पर फौरन रोक लगनी चाहिए।

एक लाख 69 हज़ार मामले
गौरतलब है की पिछले चोबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के एक लाख 69 हज़ार मामले आये हैं और लगभग एक हज़ार लोगों की मौत हुई है. कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के अलावा लगभग सभी गैर भाजपा शासित राज्य केंद्र से लगातार कोरोना वैक्सीन की कमी की शिकायत कर रहे हैं, वहीँ भाजपा इसे विरोधियों की राजनिति बता रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...