देवरिया में योगी की हुंकार: “बेटियों को छेड़ा तो यमराज काट देंगे टिकट”

उत्तर प्रदेशदेवरिया में योगी की हुंकार: “बेटियों को छेड़ा तो यमराज काट देंगे...

Date:

सीएम बोले- पहले यूपी में डर का माहौल था, अब बेटियां रात में भी सुरक्षित; ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ का दौर खत्म

माफियाराज और कानून-व्यवस्था पर विपक्ष को घेरा

देवरिया। देवरिया दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कानून-व्यवस्था, विकास और धार्मिक पहचान के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब भय और माफियाराज से निकलकर विकास और सुरक्षा की नई पहचान बना चुका है। सीएम ने करीब 655.45 करोड़ रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की स्थिति ऐसी थी कि शाम ढलते ही परिवारों को अपनी बेटियों की चिंता सताने लगती थी। व्यापारी समय से पहले दुकानें बंद कर देते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर कोई बेटी या बहन के साथ छेड़छाड़ करेगा तो “अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए बैठे मिलेंगे।”

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले हर जिले में किसी न किसी माफिया का दबदबा था। गरीबों की जमीनों पर कब्जे होते थे और सरकारी योजनाओं का लाभ भी जाति और चेहरे देखकर दिया जाता था। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने माफियाओं पर कार्रवाई कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। “आज वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया नहीं, बल्कि वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज नई पहचान बन चुका है,” उन्होंने कहा।

योगी ने किसानों और व्यापारियों को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि अब किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है। व्यापारी भी अब बिना किसी डर के कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंचाया जा रहा है।

सीएम ने अयोध्या, काशी और मथुरा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कभी राम नाम से परहेज था, आज वही जनता की ताकत देख रहे हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण देश की सांस्कृतिक ताकत का प्रतीक बन चुका है।

योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडों और दंगों से होती थी, लेकिन अब राज्य विकास, निवेश, सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आज देश में यूपी का नाम सम्मान और भरोसे के साथ लिया जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...