सोशल मीडया इंफ्लूएंसर बन गईं माधुरी दीक्षित की छोटी बेटी

एंटरटेनमेंटसोशल मीडया इंफ्लूएंसर बन गईं माधुरी दीक्षित की छोटी बेटी

Date:

न्यूज डेस्क: वो रील्स में अक्सर घरेलू महिलाओं और समाज की मजेदार परिस्थितियों को दिखाती हैं, जिससे दर्शकों को कॉमेडी के साथ रियल कंटेंट दोनों का मजा मिलता है। अपनी रील्स में कभी जूलरी शॉप पर जूलरी बेचने के अंदाज ने तो कभी सास बनकर दामाद की चुटकी लेकर लोगों को हंसाया। हम बात कर रहे हैं धारणा दुर्गा की। धारणा दुर्गा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो इंस्टाग्राम रील्स के लिए फनी, रियल-लाइफ इंसिडेंट पर बेस्ड वीडियो बनाती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

‘फोर्ब्स ने दी मान्यता

धारणा ने कोविड-19 महामारी के दौरान वीडियो बनाना शुरू किया था। उनके वीडियो इतने प्रासंगिक होते हैं कि लोग उनसे तुरंत जुड़ाव महसूस करते हैं। उन्हें ‘फोर्ब्स इंडिया-गोट्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स 2023’ की सूची में शीर्ष प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है।

हो सकता है करियर का टर्निंग प्वाइंट

सोशल मीडिया पर पहचान बनाने के साथ ही धारणा ने फिल्मों में पहले कुछ छोटे रोल भी किए हैं। 2022 में उन्होंने ‘भाई बहन वर्सज द वर्ल्ड’ से ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। यह एक टीवी मिनी सीरीज है। 2025 में उन्होंने फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में तुलसी की दोस्त का रोल निभाया था। अब 2026 में वह माधुरी दीक्षित जैसी दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर हर रही हैं। धारणा की लोकप्रियता सोशल मीडिया से शुरू होकर अब फिल्मी दुनिया तक बढ़ चुकी है, और ‘मां बहन’ उनके करियर के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है, खासकर जब वह अनुभवी कलाकारों के साथ काम कर रही हैं।

ट्रेलर को मिला है पॉजटिव रेस्पॉन्स

फिल्म मां बहन में माधुरी दीक्षित की बेटी और तृप्ति डिमरी की छोटी बहन का किरदार निभाया है धारणा ने। रवि किशन भी अहम भूमिका में शामिल हैं। नेटफिल्क्स पर जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म का ट्रेलर को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।फिल्म में तीनों एक्ट्रेसेस मिलकर एक फैमिली कॉमेडी-थ्रिलर कहानी पेश करती हैं। इस फिल्म की कहानी मां और दो बहनों के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आती है, साथ ही उनके दिलचस्प और मस्तीभरे पल दिखाए गए हैं.

‘मां बहन’ की कहानी

फिल्म में माधुरी रेखा का रोल निभा रही हैं जिसकी दो बेटियां हैं जया (तृप्ति डिमरी) और छोटी बेटी सुष्मा (धारणा दुर्गा) है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रेखा के किचन में एक लाश मिलती है। अब तीनों मिलकर इस मुसीबत से कैसे छुटकारा पाती हैं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...