योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम अब यूपी बनेगा डाटा स्टोरेज का सबसे बड़ा केंद्र

बिज़नेसयोगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम अब यूपी बनेगा डाटा स्टोरेज का...

Date:

बाजार:- उत्तरप्रदेश के निवासियों के लिए बड़ी खबर है क्योंकि अब देश की दिग्गज कम्पनियां अपना डाटा भारत मे सुरक्षित रखेंगी। क्योंकि प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी को डाटा के स्टोरेज का सबसे बड़ा केंद्र बनाने की तौयरी कर ली है। योगी सरकार उत्तरप्रदेश में 03 डेटा सेंटर पार्क बनाने की योजना बना रही है। इस योजना के सफल होने से यूपी में रोजगार के बड़े आयाम स्थापित होंगे और युवाओं को भरभराकर रोजगार मिलेगा। 
अगर हम वर्तमान परिपेक्ष्य में डेटा संरक्षण केंद्र की बात करें तो हमारी ज्यादातर निर्भरता विदेशों पर है। लेकिन योगी सरकार अब आत्म निर्भरता की ओर कदम बढ़ाए हुए हैं। सरकार की इस योजना के तहत उत्तरप्रदेश में 03 डेटा सेंटर पार्क बनाने की बात की जा रही है। अगर यूपी में डेटा सेंटर पार्क बन जाते हैं तो आप अपना डेटा अपने देश मे सुरक्षित रख सकेंगे। योगी सरकार ने डेटा सेंटर के लिए अलग नीति भी बनाई है।
जानकारी के लिए बता दें योगी सरकार का लक्ष्य है कि वह अगले पांच वर्ष में डेटा सेंटर के क्षेत्र में 20,000 करोड़ के निवेश और तीन डेटा सेंटर पार्क की स्थापना करें। सरकार ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 16,000 करोड़ का निवेश कर लिया है। अभी तक 13 निवेशकों ने 25,848 करोड़ के निवेश के लिए अभिरुचि प्रदर्शित की है। पांच निवेशकों (हीरानन्दानी ग्रुप, अडानी ग्रुप के दो प्रस्ताव, एनटीटी जापान और वेब वर्क्स) के कुल 16,000 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके है।  
अगर हम डेटा सेंटर की बात करें तो यह एक ऐसे सेंटर होता है। जिसमे नेटवर्क से जुड़े बहुत सारे कम्प्यूटर होते हैं। जो डेटा को सुरक्षित रखते हैं। उत्तर प्रदेश में करोड़ों लोग में डेटा का उपयोग करते हैं. इसको सुरक्षित रखने में बहुत अधिक खर्च करना पड़ता है. साथ ही आधार, स्वास्थ्य, बैंकिंग आदि का डेटा काफी महत्वपूर्ण है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related