लाइफस्टाइल डेस्क। Leftover Roti Recipe – बासी रोटी अक्सर बच जाती है, जिसे दोबारा खाने का मन नहीं करता। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, आज हम आपको बासी रोटी से 2 टेस्टी स्नैक्स के बारे में बातएंगे। जो की स्वाद में लाजवाब है, चलिए जानते है ये 2 खास रेसिपी।
रोटी पिज्जा ( Roti Pizza Recipe)
आप बासी रोटी से रोटी पिज्जा तैयार कर सकते है , ये बच्चों से लेकर बड़ो को पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए उबले आलू, कटे प्याज, कटे टमाटर, नमक, काली मिर्च और ऑरेगेनो को डालकर मिक्स कर लें। इसके अलावा, खीरा, प्याज और टमाटर गोल आकार में काट लें। अब रोटी को तवे पर रखकर गर्म कर इसमें ऊपर केचप या फिर शेजवॉन चटनी लगाएं, फिर ऊपर उबले आलू का मसाला फैला दें। साथ में सलाद के गोल टुकड़े उसी पर रख दे। अब इस पर चीज की एक से दो स्लाइस रखकर बेक कर लें। बस तैयार है रोटी पिज्जा। है न लाजवाब?
Read also: रसोई Bytes: लंच या डिनर में बनाएं ‘बेसन के पत्तौड़’, लगेंगे लाजवाब!
फ्राइड रोटी ( Fried Roti Recipe )
आप बासी रोटी से फ्राइड रोटी बना सकते है, ये काफी आसान रेसिपी है। इसके लिए आप रोटी को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और ऊपर नमक, काली मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर मिलाएं। फिर कड़ाही या फिर पैन में तेल गर्म कर कटी हुई प्याज डालकर भूनें साथ में हरी मिर्ची और शिमला मिर्च कटी हुई भी डाल दें। इसको अच्छे से भूनकर पका लें और फिर रोटियों के साथ मसाला मिक्स किया है वो डाल दे। थोड़ी देर चलाएं और 5 मिनट तक अच्छे से भूनें। बस तैयार है फ्राइड रोटी, इसे आप ऊपर से केचप डालकर भी सर्व कर सकते है।

