रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी भी जोरों पर है, जहाँ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की ने अब अपने देश के लिये पुर्तगाल से समर्थन माँगा है। बता दें कि जेलेन्स्की ने पुर्तगाल के PM एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की है, जहाँ उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिये किसी भी समझौते की जरूरत नहीं है।
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिये 40 अरब डॉलर (करीब 3.11 लाख रुपये) की सहायता देने का ऐलान आज कर दिया है, जिसके बाद यूक्रेन को और भी ताकत मिल गयी है। वहीं जो बाइडेन ने घोषणा करते हुये कहा कि सैन्य सहायता में अमेरिका 20 अरब डॉलर की मदद करेगा, साथ ही यूक्रेन को नई तकनीक वाले हथियार भी उपलब्ध कराएगा। वहीं आगे इस फंड के बारें में बतलाते हुये कहा कि इसमें 8 अरब डॉलर सामान्य आर्थिक सहायता के लिये, 5 अरब डॉलर दुनियाभर में आकस्मिक खाद्य संकट को दूर करने में के लिये हैं।
इसके साथ ही शरणार्थियों के लिये एक अरब से अधिक की व्यवस्था की गयी है। दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देश अब उनके देश पर साइबर हमले कर रहें हैं, जिन्हें लगातार सफलतापूर्वक नाकाम किया जा रहा है।

