पांच साल में योगी सरकार ने लोगों को कब्रिस्तान भेजा

उत्तर प्रदेशपांच साल में योगी सरकार ने लोगों को कब्रिस्तान भेजा

Date:


पांच साल में योगी सरकार ने लोगों को कब्रिस्तान भेजा

  • आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बोला योगी सरकार पर हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक सरजमीं तलाश रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज राजधानी लखनऊ में योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। लखनऊ के स्मृति उपवन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कीे पिछले 5 सालों में योगी सरकार ने कब्रिस्तान बनवाने के साथ लोगों को कब्रिस्तान भेजा भी है। अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में कोविड-19 प्रबंधन को दुनिया में सबसे खराब बताते हुए कहा कि मुझे एक मौका दीजिए मैं यूपी में स्कूल और अस्पताल बनवा दूंगा।

पांच साल में योगी सरकार ने लोगों को कब्रिस्तान भेजा
Image Credit:  Naeem

Read also: उत्तराखंड में आप के नेता कांग्रेस में हुए शामिल

अरविंद केजरीवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की फ्री बिजली देने की घोषणा को जनता के वोट लेने के लिए किया गया वादा बताया। उन्होंने कहा कि फ्री बिजली देने का फार्मूला सिर्फ आम आदमी की सरकार को ही आता है। हमारे अलावा यह कोई नहीं कर सकता। आज लोगों का वोट हासिल करने के लिए अनेक दल जगह-जगह जाकर 200 से 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन वह यह वादा पूरा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि इसका फार्मूला सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार के पास है।

पांच साल में योगी सरकार ने लोगों को कब्रिस्तान भेजा
Image Credit:  Naeem

अरविंद केजरीवाल ने योगी सरकार पर अमेरिका की सबसे बड़ी पत्रिका मे विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप के सिर्फ 106 पोस्टर हैं जबकि योगी जी के 850 पोस्टर दिल्ली में लगाए गए हैं। केजरीवाल ने तंज कसा की मुझे कभी-कभी लगता है कि योगी दिल्ली से चुनाव लड़ने वाले हैं या यूपी से।

पांच साल में योगी सरकार ने लोगों को कब्रिस्तान भेजा
Image Credit:  Naeem

Read also: दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोविड के मामले, लेकिन घबराएं नहीं: केजरीवाल (लीड)

दिल्ली के सीएम ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी हम शिक्षा को लेकर बाबा साहब अंबेडकर का सपना पूरा नहीं कर पाए। अरविंद केजरीवाल ने अन्य दलों पर जानबूझकर लोगों केा अनपढ़ और गरीब रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भले ही उनकी जिंदगी बाबा साहब का सपना पूरा करने में चली जाए लेकिन वह सबको शिक्षा दिलाने का काम करके दिखाएंगे। विकास कराने वाली आम आदमी पार्टी स्कूल और अस्पताल बनाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related