पीएम मोदी ने युवाओं को लुभाया, सपा पर चलाये तीर

मेरठ रीजनपीएम मोदी ने युवाओं को लुभाया, सपा पर चलाये तीर

Date:


पीएम मोदी ने युवाओं को लुभाया, सपा पर चलाये तीर

कहा, जिधर युवा चलेगा उसी दिशा में भारत चलेगा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के सरधना स्थित सलावा गांव में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण मुख्यत युवाओं पर केंद्रित रहा। किसानों को लुभाने का प्रयास करने वाले पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर ताबड़तोड़ हमला बोला। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से सराहना कर पीएम ने उनका कद बढ़ा दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरठ की क्रांतिकारी और ऊर्जावान धरती का दुरुपयोग कर लोगों ने युवाओं को लक्ष्य से भटका या लेकिन अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। अब मेरठ की बेटियां देश का नाम रोशन कर रही है और प्रदेश के युवाओं को खेल की दुनिया में जाने का मौका मिला है। युवाओं को भारत का कर्णधार बताते हुए पीएम ने कहा की युवा नये भारत का नियंता और नेतृत्वकर्ता भी है। प्राचीनता की विरासत लिये युवा को आधुनिकता का बोध भी है।

पीएम मोदी ने युवाओं को लुभाया, सपा पर चलाये तीर
Image Credit Munish kumar

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार लाखों युवाओं को नेशनल अप्रेंटिसशिप योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ दिला रही है। आईटीआई से ट्रेनिंग पाने वाले हजारों युवाओं को बड़ी कंपनियों में रोजगार दिलाने के साथ युवाओं की रिकाॅर्ड सरकारी नियुक्तियां कराई जा रही है।

पीएम मोदी ने युवाओं को लुभाया, सपा पर चलाये तीर
Image Credit Munish kumar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी का नाम लिये बगैर कहा कि कहा कि प्रदेश में अपराध का खेल खेलने वालों को अब योगी सरकार जेल का खेल खिला रही है। उन्होंने कहा कि पहले यहां अपराधी और माफिया अपने-अपने खेल खेलते थे। माफिया खुलेआम घूमते थे और बेटियों पर फब्तियां कसते थे, कब्जे करते थे। उत्तर प्रदेश से पलायन का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों द्वारा खेले गये खेल की वजह से ही जिला मेरठ और इसके आसपास के गांवों में रहने लोगों के घर जला दिए जाते थे, लोग अपने पुश्तैनी घर छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर हो गए थे। जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उनके साथ जेल-जेल खेलना शुरू किया है तब से यूपी में असली खेल को बढ़ावा मिल रहा है।

पीएम मोदी ने युवाओं को लुभाया, सपा पर चलाये तीर
Image Credit Munish kumar

पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की लड़कों से गलतियों हो जाती हैं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा की सरकार को अभिभावक की भूमिका निभानी चाहिये। जो योग्यता होने पर बढ़ावा दे और उनसे गलती होने पर टाल न दे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related