योगी सरकार के मंत्री धर्म सिंह सैनी अखिलेश से मिलने पहुंचे

उत्तराखंडयोगी सरकार के मंत्री धर्म सिंह सैनी अखिलेश से मिलने पहुंचे

Date:


योगी सरकार के मंत्री धर्म सिंह सैनी अखिलेश से मिलने पहुंचे

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में एक के बाद एक लगातार इस्तीफे हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को योगी आदित्यनाथ सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने इस्‍तीफा देते हुए सरकारी आवास और सुरक्षा को वापस कर दिया है। वह जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में अखिलेश यादव मुलाकात कर रहे हैं। हालांकि, धर्म सिंह सैनी अपना आधिकारिक इस्तीफा पत्र कुछ ही देर में जारी करेंगे। बता दें कि धर्म सिंह सैनी को भाजपा छोड़ चुके स्वामी प्रसाद मौर्य का करीबी माना जाता है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव में छिड़ा सुरो का संग्राम, सोशल मीडिया पर छाए तरह-तरह के गीत

गौरतलब है कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने 11 जनवरी को योगी मंत्रिमंडल से बाहर जाने और भाजपा छोड़ने का ऐलान किया था। उसके बाद कई और विधायकों ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यह भाजपा के भीतर से लगातार चौंकाने वाली खबर आ रही है। अब अटकलें तेज हो गई हैं कि धरम सिंह सैनी जल्‍द भाजपा का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो सकते हैं।

Read also: 14 जनवरी को सपा ज्वाइन करेंगे स्वामी प्रसाद मौर्या!

पहले किया था इनकार

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ने के बाद धरम सिंह सैनी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में दावा किया था कि वो कहीं नहीं जा रहे। वह बीजेपी के साथ बने हुए हैं। बातचीत में उन्‍होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी के किसी नेता से न मेरा संपर्क है, और न हुआ है। उन्होंने कहा था, ये चर्चाएं इसलिए अभी उठ रही हैं क्‍योंकि सब जानते हैं कि स्‍वामी प्रसाद मौर्य जी से मेरे पुराने रिश्‍ते रहे हैं। बसपा के जमाने से हम इकट्ठे रहे हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे ऊपर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related