भारत की प्राकृतिक सुंदरता को देखना चाहते है तो इन जगहों की सैर करे

ट्रेवलभारत की प्राकृतिक सुंदरता को देखना चाहते है तो इन जगहों की...

Date:


भारत की प्राकृतिक सुंदरता को देखना चाहते है तो इन जगहों की सैर करे

भारत के कई शहरों में प्रदूषण के कारण प्राकृतिक सुंदरता लोगो को देखने को नहीं मिलती, ऐसे में वे दूसरी जगहे जाकर प्राकृतिक सुंदरता का मजा लेते है | अगर आप भी उन्ही में से एक है तो आज हम आपको भारत की  खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जो की प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है |

Read also: प्राकृतिक दृश्यों से घिरा है अंडमान व निकोबा आइलैंड , जरूर जाएं घूमने 

आईजोल

मिजारम का आईजोल प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ  है, यहां आप सर्दियों में घूमने के लिए भी जा सकते हैं। यहां कम खर्च कर प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिल जाएगी | आईजोल में खावंगलांग वन्यजीव अभ्यारण्य, वानत्वांग वाटरफॉल्स, तामडील झील, बुर्रा बाज़ार, मिज़ोरम स्टेट म्यूज़ियम, डर्टलांग पहाड़ियां, रेइक हेरिटेज गांव काफी सुन्दर जगहे है, यहां आप जा सकते है | 

कोयम्बटूर 

तमिलनाडु के कोयम्बटूर को दक्षिण भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता है | यहां पश्चिमी घाट पर 500 फीट की ऊंचाई पर मरुधमलाई मंदिर है, जो की काफी सुन्दर है | इसके अलावा आप आदियोगी शिव स्टेचू, वैदेही फॉल्स, कोवई कोंडट्टाम, पेरूर पाटेश्वरर मंदिर, सिरुवानी झरना भी देख सकते है | 

दावणगेरे 

दावणगेरे कर्नाटक में है , ये जगह प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए मशहूर है। यहां आप  कुंडुवाड़ा केरे, ईश्वर मंदिर, बाथी गुड्डा, बेतुर और बागली घूमने जा सकते हैं। 

Read also: प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनन्द उठाना चाहते हैं तो हिल स्टेशन मुन्नार है खास

अमरावती 

अमरावती आंध्र प्रदेश में है, ये प्रमुख तीर्थ स्थल और विरासत भवन के के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां  भीम कुण्ड, अम्बादेवी मंदिर, हरिकेन प्वॉइंट, छत्री तालाब, वडाली तालाब और सतीधाम मंदिर घूमने जा सकते है | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related