उन्नाव रेप पीड़िता की मां को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा, 125 प्रत्याशियों की जारी की सूची

उत्तराखंडउन्नाव रेप पीड़िता की मां को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा,...

Date:


उन्नाव रेप पीड़िता की मां को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा, 125 प्रत्याशियों की जारी की सूची

कांग्रेस की पहली लिस्‍ट, उन्‍नाव पीड़िता की मां समेत किन 50 महिलाओं को मिला टिकट, देखिए सूची कांग्रेस ने उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की मां को भी बनाया है उम्मीदवार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाते हुए पहली सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : मायावती नहीं लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर रही है। 125 प्रत्याशियों की सूची है, जिसमें से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों। उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार और समाज सेवी भी शामिल हैं।

सलमान खुर्शीद की पत्‍नी को भी दिया टिकट

कांग्रेस यूपी प्रभारी ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। बड़े नामों की बात करें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला है। सदफ जाफर को भी उम्मीदवार बनाया गया है। उन्नाव से आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

Read also: लखनऊ कोर्ट ने दिया सलमान खुर्शीद के खिलाफ एफआईआर का आदेश

इन्‍हें मिला टिकट:

नोएडा से पंखुड़ी पाठक

लखनऊ सेंट्रल से सदफ जफर, सदफ CAA-NRC विरोधी आंदोलन में जेल गई थीं।

रामपुर खास से आराधना मिश्रा (मौजूदा विधायक)

सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों के लिए आवाज उठाने वाले नेता रामराज गोंड को उम्भा से टिकट

शाहजहांपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को टिकट

हस्तीनापुर से आर्चना गौतम को दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related