Raksha Bandhan के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 150 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेशRaksha Bandhan के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 150 बसों को...

Date:

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को रोडवेज की 150 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर ये बसें खासतौर से माताओं और बहनों को निशुल्क उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। 75 जनपदों को दो दो बसें दी गईं हैं। इसके अलावा सीएम ने झांसी, बरेली और अलीगढ़ के ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर का अनावरण किया।   फिरोजाबाद में बने सारथी हाल का शिलान्यास किया। उन्होंने अलीगढ़ नौझील कांठ हैदरगढ़ और सिग्नेचर बस अड्डा का  लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जल्द ही निगम की बसों में 60 वर्ष से ऊपर की माता बहनों को मुफ्त में यात्रा कराने की योजना शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी जब सड़क पर उतरता है तो ऐसे में उसका सामना रोडवेज की बसों से होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि सरकार परिवहन व्यवस्था को मजबूत करें । 2019 के कुंभ प्रयागराज के दौरान जो बसें खरीदी थी उन्हें हमने परिवहन निगम को समर्पित कर दिया। जिन्होंने कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। ये बसें खासतौर से कोरोना में प्रवासी कामगारों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बहुत काम आईं। रोडवेज ने एक  करोड़ से अधिक लोगों को अपने प्रदेश के अंदर और इससे बाहर दूसरे प्रदेशों तक पहुंचाया था। इनमे 40 लाख लोग तो केवल उत्तर प्रदेश के थे और 30 लाख कामगार बिहार के रहने वाले थे। इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, उड़ीसा, राजस्थान और हरियाणा के लोगों को भी निशुल्क सेवा प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि मानवता का इससे बड़ा उदाहरण और कोई नहीं हो सकता। 

Read also: शपथ लेते ही Nitish Kumar बोले ,” 2024 में हम रहे या न रहे लेकिन 2014 वाले नहीं रहेंगे”

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बस स्टेशनों को हाईक्लास व्यवस्था में बदलने पर काम चल रहा है। 1,10 लाख से अधिक गांवों को बसों से जोड़ने का लक्ष्य है। साथ ही बस स्टेशनों को आधुनिक बनाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जब देश के एयरपोर्ट विश्व स्तरीय बन सकते हैं तो बस अड्डे क्यों नहीं बन सकते। इस तर्ज पर बस अड्डों का विकास किया जाए। बस अड्डों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अन्य राज्यों के साथ बेहतर से बेहतर कनेक्टिविटी की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रोडवेज की जर्जर बसों को धीरे-धीरे हटाएं और बेड़े में नई बसें शामिल करें। खासतौर से चालकों की फिटनेस की व्यवस्था हो और इसके सेंटर भी विकसित हो। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो स्किल मैपिंग की थी। उसमें पता चला था कि 12000 तो केवल ड्राइवर यूपी में इस दौरान आए थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक छात्रों को  वर्कशॉप से जोड़ा जाएगा। इससे मैन पावर बढ़ेगी और बच्चों को अभ्यास ज्यादा मिल सकेगा । मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं पर दुख जताते हुए कहा कि ढाई साल में कोविड में प्रदेश में 23000 मौतें हुई।जबकि प्रतिवर्ष दुर्घटना में लगभग 20 हजार मौतें हो रही हैं इस पर अंकुश लगाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को 48 घंटे निशुल्क में यात्रा सुविधा दी है। इससे उनका सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा। इसके पहले परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि 1150 नई बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। जिनमें 150 आज मिल गयी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...