लाहौर। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में एक बार फिर से जोरदार झटका लगा है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थित पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सीएम पद के प्रत्याशी परवेज इलाही, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पुत्र हमजा शहबाज से बुरी तरह से चुनाव हार गए है। जानकारी के अनुसार अब इस मामले को लेकर कराची में विराेध-प्रदर्शन तेज हो रहे है। विपक्षी पार्टी के समर्थक इस समय सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा कार्यवाही का संचालन कर रहे डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजारी ने इलाही की अपनी पार्टी के 10 वोट नहीं गिने जाने की पूरी व्यवस्था बना डाली। जिस कारण हालत यह बने कि इलाही खुद ही वोट नहीं दे पाए।
Read also: UP News: तबादलों में अनियमितता पर सीएम योगी सख्त, गड़बड़ी रोकने की कवायद शुरू
मजारी की तरफ से घोषित अंतिम परिणाम के अनुसार हमजा ने 179 और इलाही ने 176 वोट प्राप्त किए। इससे पहले डिप्टी स्पीकर ने पीएमएल-क्यू अध्यक्ष हुसैन को पत्र पढ़कर सुनाया। जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते वो अपने सभी विधायकों को हमजा के पक्ष में वोट करने का आदेश देते हैं। मजारी ने बाद में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार ही पीएमएल-क्यू के वोटों की गिनती नहीं हो पाई है। अहम बात यह है कि परवेज इलाही पार्टी के विधायक दल के नेता भी हैं।

