Government Guest House: ले हिल स्टेशन घूमने का मजा, ठहरे इन सरकारी गेस्ट हाउस में!

ट्रेवलGovernment Guest House: ले हिल स्टेशन घूमने का मजा, ठहरे इन सरकारी...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Government Guest House – कही भी घूमने जाएं ठहरने के लिए होटल के कमरा बुक करना ही पढता है, जो की काफी महंगे होते है। ऐसे में सारा ट्रिप का बजट खरब हो जाता है। लेकिन अगर आप पहाड़ी जगह पर जा रहे हैं तो होटल में ठहरने के बजाए सरकारी गेस्ट हाउस में रुक सकते हैं। यहां आपको अच्छी  सुविधाएं मिलेगी साथ ही पैसे भी कम खर्च होंगे। 

गढ़वाल टैरेस

मसूरी एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, यहां आप  होटल गढ़वाल टैरेस में ठहर सकते हैं। ये एक डीलक्स रेस्ट हाउस है, जो हनीमून कपल्स, दोस्तों या फैमिली के रहने के लिए बेस्ट है। बता दे, यहां रूम का किराया लगभग 1000 रुपये है।

मॉर्गन हाउस

कलिंगपोंग की यात्रा कर रहे हैं तो मॉर्गन हाउस में कमरा बुक कर सकते हैं, ये आर्मी गोल्फ कोर्स के बगल में बना हुआ हैं। आप इस गेस्ट हाउस से घाटी की खूबसूरती और कंचनजंगा के नजारे देख सकते हैं। बता दे, यहां रूम का किराया लगभग 1800 रूपए है।

Read also: Devalsari Uttarakhand: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है देवलसारी, यहां जाना न भूले!

होटल यमुना पोंटा

पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में है, यहां आप यमुना पोंटा होटल में ठहर सकते हैं। इस होटल में खूबसूरत बगीचा है, जिसमे काफी ऊंचे पेड़ लगे हैं। पर्यटकों को ये होटल काफी आकर्षित करता है। बता दे, यहां रूम का किराया लगभग 1000 रुपये है। 

कौसानी गेस्ट हाउस

कौसानी मे केएमवीएन टूरिस्ट रेस्ट हाउस मौजूद है, यहां माउंट त्रिशूल, नंदा देवी और पंचचुली को देखा जा सकता है। यहां आपको लग्जरी सुविधा मिलेगी, जैसे की गर्म पानी की सुविधा, पार्किंग और रेस्तरां सर्विस। बता दे, यहां रूम का किराया लगभग 1700 रुपये है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...