शपथ लेते ही Nitish Kumar बोले ,” 2024 में हम रहे या न रहे लेकिन 2014 वाले नहीं रहेंगे”

पॉलिटिक्सशपथ लेते ही Nitish Kumar बोले ," 2024 में हम रहे या...

Date:

पटना। नीतीश कुमार ने बिहार के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ ले ली। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब होते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 में हम रहें या न रहें लेकिन 2014 वाले नहीं रहेंगे। प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर नीतीश कुमार ने कहा की मेरी कोई दावेदारी नहीं है। हमने जो निर्णय लिया वो अपने पार्टियों के साथियों के साथ लिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हम निश्चित तौर पर विपक्ष को मजबूत कर 2024 का चुनाव लड़ेंगे।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर  निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनको लगता है विपक्ष खत्म हो जाएगा तो हम लोग तो आ गए हैं विपक्ष में। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार बन गई है। शपथ भी हो ही गई। बाकी मंत्रियों के बारे में जल्द निर्णय लेकर थपथ ग्रहण कराई जाएगी। 

Read also: Uttarakhand Politics: राष्ट्रपति चुनाव में क्रास वोटिंग को लेकर कांग्रेस के तेवरों में आयी नरमी

पार्टी के लोगों में असंतोष था नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए कि सबकी क्या स्थिति हुई है।  मैं 2020 में मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहता था, लेकिन मुझ पर दबाव बनाया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने पर ही हम उनसे अलग हुए। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ महीने से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही थी। हमारे साथ गलत हो रहा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के चुनाव में जदयू के साथ कैसा बर्ताव हुआ। हमारा भाजपा के साथ जाने से नुकसान ही हुआ।  इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता के लिए बहत अच्छा हुआ है। हम सब को धन्यवाद और शुभकामना देते हैं। उन्होंने कहा, कि इस फैसले से हर कोई बिहार में खुश है। सबसे बड़ी बात कि इससे बिहार की जनता काफी खुश है। इसके अलावा राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम बिहार के युवाओं के लिए काम करने के लिए ही सरकार में आए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...