लाइफस्टाइल डेस्क। Mumure Snacks Recipe – चाय के साथ कुछ न कुछ तो आप खाते ही होंगे, लेकिन रोज नमकीन और बिस्कुट के अलावा कुछ और टॉय किया है ? अगर नहीं तो आज ही मुरमुरे से ये लाइट और टेस्टी स्नैक्स बनाएं, आपको काफी मजा आएगा। ये रेसिपी है मुरमुरे की भेल और उसके लड्डू की, जो की सभी खाना पसंद करते है।
मुरमुरे की भेल
मुरमुरे की भेल सामग्री –
1 कप मुरमुरे, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कटा हुआ टमाटर, 2 चम्मच नींबू का रस, बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार और चाट मसाला स्वादानुसार।
मुरमुरे की भेल रेसिपी (Mumure Snacks Recipe) –
पहले एक बाउल में मुरमुरे निकालकर रख लें, फिर अच्छी तरह से सभी सामग्री को काटकर रख दें। अब बाउल में प्याज-टमाटर डालें और मिला लें, फिर मसाले डालें और ऊपर से नींबू डालकर सर्व करें।
Read also: रसोई Bytes: घर पर आसानी से बनाएं स्वादिष्ट मालपुआ, आएगा सबको पसंद!
मुरमुरे के लड्डू
मुरमुरे के लड्डू सामग्री –
300 ग्राम मुरमुरे, 300 ग्राम गुड़, 5 चम्मच घी, और 1 चम्मच इलायची पाउडर।
मुरमुरे के लड्डू (Mumure Snacks Recipe) –
पहले एक बाउल में मुरमुरे निकालकर साफ कर लें और गुड़ के टुकड़े कर के रख ले। अब कढ़ाही गर्म कर उसमे घी और इलायची पाउडर डालें फिर पानी डालकर पका लें। चाशनी बनने लगे तो मुरमुरे डालकर लगातार चलते रहे। 5 मिनट तक इसे पकाएं, फिर थोड़ा ठंडा कर लड्डू बना लें। बस तैयार है मुरमुरे के लड्डू।

