राजकोट में यशस्वी ने की कीर्तिमानों की बारिश

फीचर्डराजकोट में यशस्वी ने की कीर्तिमानों की बारिश

Date:

राजकोट में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पकड़ को बहुत मजबूत बना लिया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 430 रनों पर घोषित कर दी है और अब इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 557 रनों पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला है. यशस्वी जायसवाल ने मैच के चौथे दिन आज अपना दोहरा शतक पूरा किया। यशस्वी का ये तीसरा शतक है जिसमें दो दोहरे शतक शामिल हैं। खास बात ये है कि यशस्वी ने एक टेस्ट श्रंखला में दूसरा दोहरा शतक लगाया है और श्रंखला के अभी दो टेस्ट बाकी हैं, इसलिए उनके पास पूरा मौका है कि इसमें वो और इज़ाफ़ा करके एक कीर्तिमान स्थापित करें, इससे पहले एक टेस्ट श्रंखला में यशस्वी से पहले वीनू मांकड़ और विराट कोहली ने दो दोहरे शतक लगाए हैं.

कीर्तिमान की बात करें तो यशस्वी ने अपने इस दोहरे शतक में 12 छक्के लगाकर विश्व कीर्तिमान को बराबर किया जो इससे पहले वसीम अकरम ने 1996 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था. यशस्वी को ये कीर्तिमान तोड़ना चाहिए था मगर कप्तान रोहित ने पारी को घोषित कर दिया और यशस्वी के हाथ से ये मौका निकल गया। हो सकता है रोहित को इस कीर्तिमान के बारे में ध्यान न रहा हो वरना इस बल्लेबाज़ को एक ओवर का मौका वो ज़रूर देते। इस तरह के मौके बल्लेबाज़ को कम ही मिलते हैं, अब देखिये कि 27-28 साल बाद अकरम का ये रिकॉर्ड टूटने के करीब था मगर नहीं टूट सका , यकीनन अकरम इससे खुश होंगे कि इस रिकॉर्ड में अभी भी उनका नाम शामिल है.

यशस्वी ने अब तक लगाए गए सारे शतकों के दौरान 150 प्लस का स्कोर किया है। अपने इस दोहरे शतक के दौरान यशस्वी जायसवाल ने जेम्स एंडरसन को लगातार तीन छक्के भी जड़े। ऐसा करने वाले वो दूसरे बल्लेबाज़ बने हैं, इससे पहले एंडरसन को ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली ने भी लगातार तीन गेंदों पर छक्के लगाए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related