अब तो दुनिया कह रही है, आएगा तो मोदी ही: प्रधानमंत्री

नेशनलअब तो दुनिया कह रही है, आएगा तो मोदी ही: प्रधानमंत्री

Date:

आने वाले लोकसभा चुनाव में संसद से लेकर सड़क यानि चुनावी मंचो से 400 सीटें जीतने की हुंकार भरने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने आज पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए इस लक्ष्य को पाने के लिए भाजपा के सामने एक शर्त रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में अगर NDA को 400 का आंकड़ा पार करना है तो भाजपा को हर हालत में स्वयं 370 का आंकड़ा पार करना होगा। प्रधानमंत्री के 370 के आंकड़े की बात को लोग कश्मीर की धारा 370 से जोड़ कर देख रहे हैं. प्रधानमंत्री ने एक और बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि अब देश ही नहीं दुनिया के लोग भी कह रहे हैं कि आएगा तो मोदी ही.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की लगातार तीसरी बार केंद्र में दमदार वापसी तभी हो सकती है जब पार्टी अपने दम पर 370 सीटें हासिल करे. प्रधानमंत्री ने कहा कि 400 सीटों के लिए इस एक शर्त मानकर चलिए और इस शर्त को हमें जीतना ही है. दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं का वो अभिनंदन करते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता साल के 365 दिन देश सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है। लेकिन अब अगले 100 दिन नए विश्वास और नए जोश के साथ काम करने का है। उन्होंने कहा कि हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं। जिन लोगों को किसी ने नहीं पूछा मोदी ने उन्हें सिर्फ पूछा ही नहीं बल्कि पूजा भी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इतनी हताश हो गई है कि उसमें सैद्धांतिक और वैचारिक विरोध का साहस भी नहीं बचा और इसीलिए मोदी पर झूठे आरोप और अपशब्द ही उनका एकमात्र एजेंडा बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया जानती है कि इस बार भी आएगा तो मोदी ही. प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा विश्व भारत के साथ अपने रिश्तों को और मज़बूत बनाना चाह रहा है, उन्होंने कहा कि हमारे पास सितंबर तक के विभिन्न देशों के निमंत्रण पड़े हैं. इसका मतलब यही है कि दुनिया को पूरा भरोसा है कि भारत में फिर एकबार मोदी सरकार. बता दें कि लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है, चुनाव की तारीखों का एलान कभी भी हो सकता है ऐसे में भाजपा के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related