लौटने लगा वर्क फ्रॉम ऑफिस का कल्चर, कम्पनियाँ दिखाने लगीं सख्ती

फीचर्डलौटने लगा वर्क फ्रॉम ऑफिस का कल्चर, कम्पनियाँ दिखाने लगीं सख्ती

Date:

दुनिया में कोविड काल ने वर्क फ्रॉम होम का कल्चर शुरू हुआ था लेकिन अब कोरोना का खौफ दिलों से गायब हो चूका है, या फिर कह सकते हैं कि अब कोरोना के साथ जीने की शुरुआत कर दी है यही वजह है कि दुनिया की नामी गिरामी कम्पनियाँ वापस वर्क फ्रॉम ऑफिस की तरफ लौट रही हैं और कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने की बात कह रही हैं। इन बड़ी कंपनियों में Google, Amazon, मेटा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और HCL टेक्नोलॉजीज जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने अपने कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन ऑफिस बुलाया है। कर्मचारियों को चेतावनी दी गयी है कि जो लोग नई पॉलिसी का पालन नहीं करेंगे उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है। ऐसा ही कुछ आदेश अमेजन ने अपने कर्मचारियों को जारी किया है और साथ में आदेश का पालन करने की चेतावनी भी. कंपनी ने प्रबंधकों को उन कर्मचारियों को बर्खास्त करने का अधिकार दिया है जो सप्ताह में तीन बार ऑफिस नहीं आ रहे हैं। Google ने भी अपनी को-वर्किंग स्पेस पॉलिसी को लागू करने के लिए कर्मचारियों को ऑप्शनल दिनों में काम करने के लिए भी कहा है। जो लोग ऑफिस नहीं आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

भारतीय कंपनियों में TCS जिसने कोविड काल में घर से काम करने की पॉलिसी सबसे पहले लागू की थी, अब अपने फैसले पर यू-टर्न लिया और घोषणा की कि कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस आना होगा। एचसीएलटेक ने 19 फरवरी से अपने सभी कर्मचारियों के लिए ऑफिस से काम करना ज़रूरी कर दिया है। एचसीएल कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन अपने Designated ऑफिस से काम करना होगा। इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को महीने में कम से कम 10 दिन ऑफिस से काम करने के इंस्ट्रक्शन दिए हैं। विप्रो ने भी कहा है कि जो कर्मचारी सप्ताह में दिन दिन ऑफिस आकर काम नहीं करेंगे उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related