रश्मिका मंदाना ने मौत को बहुत करीब से देखा

एंटरटेनमेंटरश्मिका मंदाना ने मौत को बहुत करीब से देखा

Date:

फिल्म एनिमल से हिंदी सिनेमा में शोहरत के झण्डे गाड़ने वाली साउथ की सुपर स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने मौत को बहुत करीब से देखा. रश्मिका ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी करके बताया कि कैसे उनकी फ्लाइट में तकनीकी खराबी आयी और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस दौरान उन्होंने मौत को बहुत करीब से देखा।

बता दें कि हाल ही में जिस फ्लाइट में रश्मिका मंदाना सफर कर रही थीं उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। साउथ की एक्ट्रेस ने अब एक फोटो शेयर की है जिसके जरिए उन्होंने फ्लाइट में अपना अनुभव साझा किया और इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में बताया. रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेत्री श्रद्धा दास के साथ एक फोटो साझा करते हुए लिखा कि आज हम इस तरह मौत से बच गए।

रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना, श्रद्धा को एयर विस्तारा की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों को डरावने अनुभव का सामना करना पड़ा . फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी. तकनीकी खराबी के कारण 30 मिनट बाद फ्लाइट की दोबारा मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही नेहा धूपिया के चैट शो नो फिल्टर नेहा के छठे सीजन में नजर आने वाली हैं. रश्मिका को साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा प्रेमी भी काफी पसंद करते हैं। एनिमल में उनके गीतांजलि के किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...