भागदौड़ भरी लाइफ और अनियमित जीवनशैली कई बीमारियों की धकेलती है, ऐसे में कई बीमारियां गंभीर रूप भी धारण कर लेती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है हाई ब्लड प्रेशर की, वहीं पहले इसे बुर्जुगों की समस्या के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इससे ग्रसित होते दिखाई दे रहें हैं। इसके साथ ही हमारी जीवनशैली की कुछ आदतें उच्च रक्तचाप को बढ़ाती हैं, जिन पर हमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है, आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारें में-
सोडियम युक्त चीजों का सेवन करें कम, बढ़ाती हैं खतरा-
सोडियम को उच्च रक्तचाप बढ़ाने वाले कारकों के रूप में जाना जाता है, वहीं सोडियम नमक का मुख्य घटक है। ऐसे में आपको नमक से युक्त चीजों के अधिक सेवन से बचना चाहिये, साथ ही दिनभर में 2300 मिलीग्राम से अधिक नमक खाने से बचना चाहिये।
लेते हैं अधिक तनाव, तो बढ़ सकती है समस्या-
तनाव लेना ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का प्रमुख कारण माना जाता है, वहीं तनाव लेने वाले लोगों में क्रोनिक हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ता है। वहीं अगर आप अधिक तनाव उच्च रक्तचाप की बीमारी में लेते हैं तो यह इसे बढ़ाता है, ऐसे में आप योग, स्वस्थ आहार के जरिये इसे कम कर सकते हैं।
आज ही छोड़ें धूम्रपान और शराब का सेवन-
कैफीन का अधिक सेवन उच्च रक्तचाप के खतरे को बढ़ाता है, इसके साथ ही इस दौरान शराब आदि का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिये। वहीं इन सब को छोड़कर आप 40 फीसद तक हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम कर सकते हैं।

