दुनिया को मिली एक और कोरोना वैक्सीन, नोवावैक्स का टीका 90% असरदार

फीचर्डदुनिया को मिली एक और कोरोना वैक्सीन, नोवावैक्स का टीका 90% असरदार

Date:


दुनिया को मिली एक और कोरोना वैक्सीन, नोवावैक्स का टीका 90% असरदार

नई दिल्ली: वैक्सीन बनाने वाली कंपनी नोवावैक्स ने सोमवार को दावा किया है कि कोरोना के वैरिएंट्स के खिलाफ टीका 90 फीसदी से अधिक असरकारक है। यह बात अमेरिका और मेक्सिको में किए गए बड़े और आखिरी चरण के अध्ययन में सामने आई है।

पिछले साल अगस्त में अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ एक डील पर साइन किया था, जिसके तहत 200 करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार की जानी थी।

नोवावैक्स टीके को लेकर यह आंकड़े उस समय सामने आए हैं, जब दुनिया में वैक्सीन की खपत लगातार बढ़ रही है। हालाँकि अमेरिका में कोविड-19 रोधी टीकों की मांग में कमी आई है। नोवावैक्स टीके को रखना और ले जाना आसान है। उम्मीद की जा रही है कि यह विकासशील देशों में टीके की आपूर्ति को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

कंपनी की योजना सितंबर अंत तक अमेरिका, यूरोप और अन्य जगहों पर टीके के इस्तेमाल के लिए मंजूरी लेने की है और तब तक वह एक महीने में 10 करोड़ खुराकों का उत्पादन करने में सक्षम होगी। कंपनी ने कहा, “हमारी शुरूआती कई खुराकें निम्न और मध्य आय वाले देशों में जाएंगी।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...