लाबुशेन को अगला कप्तान देखना चाहते हैं टीम पेन

स्पोर्ट्सलाबुशेन को अगला कप्तान देखना चाहते हैं टीम पेन

Date:


लाबुशेन को अगला कप्तान देखना चाहते हैं टीम पेन

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पेन की नजरें इस वक्त साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज की टेस्ट सीरीज पर है जो कि उनके और टीम दोनों के लिये काफी बड़ी होने वाली है। टिम पेन भारत के खिलाफ लगातार दूसरी बार अपनी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद से दबाव में हैं जिसके चलते उनकी टीम टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। इसके बाद से लगातार उनकी कप्तानी को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज बतौर कप्तान उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकती है। यह बात टिम पेन को भी मालूम है और इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई खेमे में लगातार सवाल गूंज रहा है कि टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन बनेगा।

जहां टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ एक बार फिर से यह जिम्मेदारी संभालने के सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं तो वहीं पर कई खिलाड़ियों का मानना है कि ऐसा करने से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट एक कदम पीछे की ओर चला जायेगा। वहीं पर टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस नये कप्तान के रूप में नैचुरल चॉइस नजर आ रहे हैं।

इस बीच जब यही सवाल कप्तान टिम पेन से पूछा गया तो उन्होंने स्मिथ और कमिंस के बजाय मध्यक्रम बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का नाम लेते हुए कहा कि वह टीम के लिये अच्छा कप्तान साबित होगा। पाकिस्तान के खिलाफ साल 2018 में डेब्यू करने के बाद से ही 26 वर्षीय लाबुशेन का कद ऑस्ट्रेलियाई में लगातार बढ़ता रहा है। वह टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय के तीसरी रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

सोमवार को ब्रिस्बेन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा,’मुझे लगता है कि लाबुशेन टीम के लिये अच्छा लीडर साबित होगा। मार्नस के पास खेल को समझने और उसके बारे में सोचने की अच्छी क्षमता है। वह एक अच्छा टीम मैन है जो कि अपने साथ टीम में और खेल में काफी जुनून लेकर आता है।’

टिम पेन ने लाबुशेन के जुनून और शानदार बल्लेबाजी के अलावा खेल में लगातार सीखते रहने और बढ़ने की भूख की भी तारीफ की और कहा कि आने वाले समय में वह टीम में बड़ा रोल अदा करते हुए नजर आ सकते हैं।

उन्होंने कहा,’हम अपने खेल के बारे में बात करें तो हमारी टीम इंप्रूव कर रही है तो मार्नस लगातार अपने खेल में विकास कर रहा है। मुझे पक्का यकीन है कि अगले कुछ सालों में वह टीम की कमान संभालता नजर आयेगा। उसके पास टीम को संभालने और आगे ले जाने की काबिलियत है और अगर वो इसे बढ़ाने का काम करता है तो मुझे यकीन है कि वह बेहद महान कप्तान साबित होगा।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related