लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों से पड़ रही ठंड ने पहाड़ और जमीनी इलाके का फर्क मिटा दिया है। आलम यह है कि मंगलवार को लखनऊ की ठंड देहरादून से भी ज्यादा थी तो वहीं कानपुर की ठंड शिमला से भी ज्यादा थी।

मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि ऐसी सर्दी करीब 9 साल बाद पड़ी है। जम्मू कश्मीर में सोमवार की रात का न्यूनतम पारा जहां 10 डिग्री सेल्सियस था तो वही लखनऊ में या पारा 7.1 और मुजफ्फरनगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लखनऊ का अधिकतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो 2013 के बाद से सबसे कम स्तर पर है। वही उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर का तापमान एक झटके में 5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है जबकि यहां पर अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया था। Lucknow की बात करें तो यहां पिछले 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सूरज भी बहुत कम निकला है।

Read also: तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
इधर दूसरी और मौसम विभाग का दावा है कि कड़ाके की पड़ रही सर्दी से अभी निजात नहीं मिलेगी। मंगलवार के बाद बुधवार को भी ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडे का दावा है कि कड़ाके की ठंडी अभी और नए रिकॉर्ड बना सकती है। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के बाद ठंडी का असर काफी कम हो जाता है। धूप निकलने लगती है। लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी जनवरी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावनाएं हैं। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सचेत रहना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम रहेगी। राजधानी लखनऊ में बर्फीली हवाओं का दौर अभी चलता रहेगा। रात का तापमान यहां पर – तक जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस कड़ाके की ठंड में बच्चों बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ज्यादा जरूरी ना हो तो घर में ही समय बिताएं। बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलने ना दें। कड़ाके की ठंड के साथ कोरोना की भी चुनौतियां हैं ऐसे में अलाव आते रहे या गर्म बिस्तर में पड़े रहे।

Read also: दिल्ली में शीतलहर और कड़ाके की ठंड जारी
दो दिन कोल्ड अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन सर्दी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए कोल्ड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बहराइच लखीमपुर खीरी बांदा चित्रकूट फतेहपुर प्रतापगढ़ जौनपुर बलरामपुर श्रावस्ती सीतापुर कानपुर देहात कानपुर नगर उन्नाव सहारनपुर आगरा मेरठ मैनपुरी इटावा औरैया बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर जालौन हमीरपुर महोबा झांसी ललितपुर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

इन जिलों में कोहरे का कहर रहेगा
कड़ाके की ठंड के साथ ही मौसम विभाग में लखनऊ के कई जिलों में कोहरे का भी कहर जारी रहने की चेतावनी दी है। जिन जिलों में भयानक कोहरा होगा उनमें लखनऊ बांदा चित्रकूट प्रयागराज फतेहपुर प्रतापगढ़ सोनभद्र मिर्जापुर चंदौली वाराणसी जौनपुर गोरखपुर azamgarh कुशीनगर महाराजगंज सिद्धार्थ नगर गोंडा बलरामपुर श्रावस्ती बहराइच लखीमपुर खीरी सीतापुर कानपुर देहात कानपुर नगर उन्नाव बाराबंकी जिले हैं।

