इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल ने कांग्रेस को दिया समर्थन

उत्तराखंडइत्तेहादे मिल्लत काउंसिल ने कांग्रेस को दिया समर्थन

Date:


इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल ने कांग्रेस को दिया समर्थन

लखनऊ। इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल ने सोमवार को congress समर्थन दिया है। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में काउंसिल कांग्रेसका समर्थन करेगी। कांग्रेसका प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने समर्थन का स्वागत करते हुए कहा है कि इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के समर्थन से congress सरकार बनाने में सफल होगी।

Read also: बिहार चुनाव: बिहार कांग्रेस मुख्यालय पर आयकर विभाग का छापा

सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के हजरत मौलाना तौकीर अहमद रजा खान ने कहा कि पांचो चुनावी राज्यों के साथ-साथ पूरे देश में अमन और शांति की बहाली के लिए वह कांग्रेस के साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के साथ-साथ युवाओं और किसानों की रक्षा और खुशहाली का ख्याल इस समय सिर्फ कांग्रेसी सकती है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। तौकीर अहमद रजा खान ने कहा कि इस चुनाव में भागीदारी कर रही कई राजनीतिक पार्टियों से मैंने मुस्लिम समाज की समस्याओं पर चर्चा की। मैंने उनसे कहा कि मुस्लिम समाज की समस्याओं को अपने घोषणा पत्रों में शामिल करें साथ ही बैठकों में इन मुद्दों पर चर्चा भी करें। लेकिन congress कर किसी भी राजनीतिक दल ने मुसलमानों के मुद्दों पर खुलकर बात करने से इंकार कर दिया। इस दौरान मेरी मुलाकात प्रियंका गांधी से हुई और उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी से मिलने के बाद मुझे महसूस हुआ कि देश और प्रदेश का भविष्य, सांप्रदायिक सौहार्द और संविधान इन्हीं के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जाने तक दी है। तौकीर अहमद रजा खान ने कहा कि अखिलेश यादव अहंकार ग्रस्त हो चुके हैं।

मुस्लिम लीडरशिप को किनारे लगाकर भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिला चुके हैं। लेकिन उनका यह सपना कभी साकार नहीं होगा। इनकी पहले की भी सरकारों में मुस्लिम समाज ने सबसे ज्यादा खुद को ठगा हुआ महसूस किया है। जबकि सच्चाई यह है कि हमारे दम पर ही समाजवादी पार्टी की सरकारें बनती रही हैं। लेकिन समाज अब उनको जान पहचान चुका है और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जहां कहेगी वह प्रचार करने के लिए तैयार हैं। देश की जनता और अल्पसंख्यकों दलितों और पिछड़ों की आवाज को बुलंद करता रहूंगा।

Read also: कोरोना की तीसरी लहर पर सिर्फ हवाबाजी कर रही है योगी सरकार: अजय कुमार लल्लू

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा खान है जो समर्थन दिया है आने वाले दिनों में यह यूपी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश की जनता को धोखा देने वाले, भय, भूख, भ्रष्टाचार फैलाने वाले विकास की फर्जी बात करने वाले मुख्यमंत्री कभी बेरोजगारी, महिला, उत्पीड़न, महंगाई जैसे मुद्दों की बात नहीं कर रहे हैं। वही अखिलेश यादव योगी के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नूरा कुश्ती खेल रहे हैं। लालू ने कहा कि अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ हम दोनों ने ही अपने कार्यकाल में सभी वर्गों को निराशा दी है। इवेंट मैनेजमेंट की राजनीति कर रहे हैं। जिस तरह से मिर्जापुर में रोटी के सवाल पर पत्रकार को जेल भेजा गया था वह कोई भूला नहीं है। इस सरकार में भी पत्रकारों के साथ जो हो रहा है वह सबके सामने हैं। कुछ मीडिया पर बड़े उद्योगपतियों का समावेश हुआ है जिसका परिणाम यह है कि जिस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए थी उस पर नहीं होती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related