Gujarat Chunavi Dangal: मुफ्त बिजली योजना से क्या गुजरात मे चमकेगी झाड़ू या मिलेगी करारी हार

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: मुफ्त बिजली योजना से क्या गुजरात मे चमकेगी झाड़ू...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे मची चुनावी हलचल के बीच अरविंद केजरीवाल ने गुजरात फतेह का सपना सजा लिया है और वह गुजरात विजय के लिए यहाँ अपना पंजाब और दिल्ली मॉडल लागू करने की फिराक में है। केजरीवाल इस बार मोदी के गढ़ को साफ करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं और उनका उद्देश्य पंजाब की तरह गुजरात मे अपनी जीत का ब्लास्ट करने का है लेकिन इस समय गुजरात आप मे पद को लेकर कुछ अंतरिक कलह मची हुई है जो आप के गले की फांस बन सकती है। हालांकि आप के लोगो का कहना है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस समस्या को हल कर दिया है और पार्टी में अब किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।

Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

लेकिन अब इस बीच राजनीतिक विशेषज्ञयों की ओर से जानकारी मिली है की गुजरात मे केजरीवाल अपने ओल्ड जिताऊ मॉडल को लागू करने जा रहे हैं। केजरीवाल अपनी पुरानी पॉलिसी मुफ्त बिजली से गुजरात में झाड़ू को चमकाने की कवायद में लगे हैं। लेकिन इनकीं यह पॉलिसी इनके लिए रामबाण साबित होगी या नहीं इस पर मुहर लगाना आसान नहीं है क्योंकि सेम इसी फार्मूले पर आप ने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में सियासी खेल खेला था लेकिन उन्हें वहां करारी हार का सामना करना पड़ा और भाजपा की शानदार जीत हुई। वही अब अगर गुजरात मे केजरीवाल अपना वही लॉजिक अपनाने जा रहे हैं तो उन्हें काफी सचेत रहना चाहिए क्योंकि गुजरात मोदी का गढ़ और कांग्रेस का राजनीतिक दर्पण है यहां से इन दोनों दलों का पुराना सम्बंध है। वही यहाँ की राजनीति मुद्दों से अधिक धार्मिक परिदृश्यों के आधार पर होती है।

अब अगर ऐसे में केजरीवाल अगर पुरानी नीति में पुराने मसाले के साथ गुजरात की जनता के बीच उतरे तो हो सकता है उन्हें इस बार गुजरात मे कुछ खास सफलता न हासिल हो। क्योंकि गुजरात पाटीदार बहुल्य राज्य है यहां वोट धर्म, जाति और पक्ष के आधार पर जाता है। यहाँ जो भी आता है वह धर्म और जाति की राजनीति के इर्द गिर्द अपने दल को मजबूत करने की कवायद में जुटता है लेकिन इस बार आप की विकास योजना जनता के मन मे धाक जमा पाएगी या नहीं यह तो आने वाले समय पर ही पता चलेगा लेकिन आप के लिए अपने विकास के मॉडल के बलबूते पर आगे बढ़ना आसान नहीं होगा। 

Also read: मुख्यमंत्री धामी बोले ‘अग्निपथ योजना’ खोलेगी नौजवानों के लिए सेना में भर्ती के द्वार

जानकारी के लिए बता दें विधानसभा चुनाव से पूर्व आप गुजरात मे मुफ्त बिजली अभियान शुरू करने जा रही है।आंदोलन के पहले चरण के तहत पार्टी नेताओं ने अलग-अलग जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और सरकार से मुफ्त बिजली देने की मांग की। पार्टी नेताओं ने अलग-अलग जिलों में प्रेस कॉन्फेंस करते हुए अपना प्लान पेश किया। पार्टी नेता हर रैली, सभा में जनता से वादा कर रहे हैं कि सत्ता में आने पर दिल्ली-पंजाब की तरह गुजरात में भी बिजली मुफ्त दी जाएगी। 16-24 जून के बीच पार्टी राज्य के कोने-कोने में रैली, पद यात्रा, मशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। हालाकि अभी आप की अंदरूनी कलह उनके लिए बड़ी समस्या बनी हुई है जिसे अगर जल्द खत्म नहीं किया गया तो आप के लिए गुजरात भेदना मुश्किल हो सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related