Chief Minister Dhami Reached Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तराखंडChief Minister Dhami Reached Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, निर्माण...

Date:

जोशीमठ। उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करें। 

Also read: मुख्यमंत्री धामी बोले ‘अग्निपथ योजना’ खोलेगी नौजवानों के लिए सेना में भर्ती के द्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान बदरी विशाल धाम का आशीर्वाद लिया। इसी के साथ मुख्यमंत्री धामी ने देश के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम धामी ने एराइवल प्लाजा,रिवरफ्रंट डेवलपमेंट,  झीलों के सौन्दर्यीकरण, लूप रोड,अस्पताल का विस्तारीकरण व बीआरओ बाईपास निर्माण कार्यों का निरीक्षण मौके पर जाकर किया। मुख्यमंत्री निर्माण कार्यों की प्रगति से संतुष्ट दिखाई दिए। 

इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मास्टर प्लान के तहत पहले चरण में संचालित कार्य प्रगति से भी अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चारों धामों में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं की संख्या बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हो और उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विकास कार्य प्रगति पर किए जा रहे हैं। 

Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से बदरीनाथ धाम में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। मास्टर प्लान के तहत क्यू मैनेजमेंट,स्ट्रीट स्कैपिंग, तालाबों का सौंदर्यीकरण, मंदिर एवं घाट सौंदर्यीकरण, पार्किंग फैसिलिटी, बद्रीश वन, सड़क एवं रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। इससे बदरीनाथ धाम के चारों ओर श्रद्धालुओं के आवागमन सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related