Agneepath Protest In Uttarakhand: उत्तराखंड में फैली अग्निपथ विरोध प्रदर्शन की आग, प्रदर्शनकारियों पर भांजी लाठियां

उत्तराखंडAgneepath Protest In Uttarakhand: उत्तराखंड में फैली अग्निपथ विरोध प्रदर्शन की आग,...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में अग्निपथ विरोध प्रदर्शन की आग अब सभी जिलों में फैल गई है। अधिकांश जिलों में धरने और प्रदर्शन का दौर जारी है। प्रदर्शनकारी युवकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी हैं। कई स्थानों पर हंगामा कर रहे युवकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पों की भी सूचना है। हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां भांजी तो प्रदर्शनकारी युवकों के बीच भगदड़ मच गई। पुलिस की लाठीचार्ज से बचने के लिए युवकों ने नहर में छलांग लगा दी। हल्द्वानी के अलावा टनकपुर में युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। 

Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। हल्द्वानी में अग्निपथ के विरोध में युवकों का प्रदर्शन जारी है। जिले के तिकोनिया के पास युवकों ने जाम लगा दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। लाठीचार्ज से बचने के लिए प्रदर्शनकारी युवकों ने नहर में छलांग लगा दी। हालांकि अभी तक किसी तरह की अनहोनी की सूचना नहीं है। लाठी चार्ज और नहर में कूदने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी युवक घायल हुए हैं। युवाओं के भारी विरोध के चलते शहर में हर तरफ फोर्स तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी युवकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। केद्र सरकार की योजना अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शनकारी युवाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 

लोहाघाट में युवा अग्निपथ भर्ती के विरोध में उतरे। बता दें कि बीते गुरुवार को नैनीताल जिले के खैरना,गरमपानी, कफुल्टा, मझेड़ा, सीमा, गरजोल,  व्यासी में युवाओं ने मुख्य बाजार में एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। वहीं तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं से विरोध बंद करने की अपील की है। राज्यमंत्री ने योजना के बारे में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अग्निपथ योजना में युवाओं को लाभ होगा। इससे देश के युवाओं का हित होगा। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को लगता है कि चार साल की भर्ती के बाद उनको नौकरी नहीं मिलेगी। तो यह वह गलत सोच रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related