1 जुलाई से बैन होंगे प्लस्टिक से बने आइटम:- राज्य सरकार

बिज़नेस1 जुलाई से बैन होंगे प्लस्टिक से बने आइटम:- राज्य सरकार

Date:

Business:- आज के समय मे सभी सिंगल यूज प्लास्टिक से हमारी प्रकृति को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं लेकिन उसके बाबजूद हम उसी प्लास्टिक का उपयोग करते हैं। लेकिन कई राज्यों की सरकारों ने अब पर्यावरण की रक्षा हेतु कदम उठाए हैं। लेकिन अगर हम उत्तरप्रदेश सरकार की बात करे तो इसने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए इसे 1 जुलाई से पूर्णतः बैंन करने का निर्णय लिया है।
सरकार ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर बैन लगाने की बात करते हुए कहा कि लोगो को अब प्रकृति की रक्षा हेतु सजग होना चाहिए और प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि प्लास्टिक बैन के साथ सरकार पलास्टिक से बने 19 आइटम भी बैन करने की तैयारी में है। क्योंकि इनके बैन से प्लास्टिक के कचरे में कमी आएगी और हमारी प्रकृति की रक्षा होगी। विशेषज्ञयों ने कहा है कि अगर यूपी सरकार ऐसा करती है तो यह पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में बड़ा कदम होगा और लोगो मे जागरुकता भी आएगी की उन्हें अपने लिए अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें 1 जुलाई से प्लास्टिक की डंडियों वाले ईयर बड, बलून स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, लॉलीपॉप की डंडी, आइसक्रीम की डंडी, थर्माकोल के सजावटी सामान, प्लेट्स, कप, गिलास कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बे पर लगने वाली पन्नी, निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक और पीवीसी बैनर इत्यादी पर रोक लगने वाली है। क्योंकि प्लास्टिक से जो कचरा फैल रहा है वह स्वाभविक रूप से ठीक नहीं है उससे हमारी मिट्टी और पानी प्रभावित हो रहा है और अनेको बड़ी बीमारियों को जन्म दे रहा है। सरकार यह मुहिम चलाकर राज्य को बड़ी और भयंकर बीमारियों के प्रकोप से बचाना चाह रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related