नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में आज राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी होगी। कांग्रेस ने ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी को मुद्दा बनाकर बड़ी राजनीतिक लड़ाई में तब्दील करने तैयारी की है। योजना है कांग्रेस आज अपने मुख्यालय से एपीजे अब्दुल कलाम रोड ईडी आफिस तक रैली निकालेगी। जिसके जरिये अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन करेगी। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की इस रैली को अनुमति देने से मना कर दिया। दिल्ली पुलिस ने रैली की अनुमति नहीं देने के पीछे कानून-व्यवस्था का हवाला दिया।
Read also: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान कांग्रेस का सत्याग्रह ऐलान नौटंकी
ईडी ने इससे पहले राहुल गांधी को दो जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन विदेश में होने के कारण राहुल ने समय मांगा था। जिसके बाद उन्हें आज 13 जून को पेश होने को कहा गया। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सांसदों और कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्यों को रैली के लिए दिल्ली में रहने को कहा गया था। इसी के साथ कांग्रेस शासित दोनों राज्यों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस शक्ति प्रदर्शन में शामिल रहेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इसके विरोध में पार्टी के प्रदेश इकाइयों से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने को कहा गया है। पार्टी कार्यकर्ता देश भर में जांच एजेंसी के देश भर में 25 आफिसों में राजनीतिक प्रतिशोध और केंद्र द्वारा “विपक्ष की आवाज को चुप कराने” के लिए सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ईडी ने अप्रैल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कोषाध्यक्ष पवन बंसल से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ की थी।
Read also: मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश
वहीं, ईडी ने गत शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन जारी किया है। जिसमें नेशनल हेराल्ड मनी लान्ड्रिंग मामले में सोनिया को पूछताछ के लिए 23 जून को बुलाया गया है। सोनिया गांधी को आठ जून को बुलाया गया था। लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण वो नहीं पहुंच पाई थीं।

