क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर से नजर आएंगे दया बेन

एंटरटेनमेंटक्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फिर से नजर आएंगे दया...

Date:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कई सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन ये भी सच है कि पिछले कुछ समय में शो की लोकप्रियता पर काफी असर पड़ा है. जिसका मुख्य कारण शो से कई मशहूर चेहरों का जाना है. तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा से लेकर रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह तक, सीरियल में कई लोकप्रिय चेहरे शो छोड़ चुके हैं।

खासकर, अगर शो की फीमेल लीड दया बेन यानी दिशा वकानी की बात करें तो वह पिछले कई सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से गायब हैं। हालांकि इन सालों में उनकी वापसी को लेकर कई खबरें आईं, लेकिन बाद में ये खबरें महज अफवाह बनकर रह गईं। अब एक बार फिर चर्चा है कि दया बेन शो में वापसी कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में क्या दया बेन करेंगे वापसी

दरअसल, सीरियल में दया बेन की वापसी की खबरे आ रही है. जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि दर्शकों की मुराद पूरी हो गई है. हाल ही के एक एपिसोड में दया बेन के भाई का किरदार निभाने वाले सुंदर को जेठालाल से वादा करते हुए देखा गया कि इस दिवाली दया बेन जेठालाल के साथ रहने के लिए मुंबई वापस आएंगी और गोकुलधाम में उन्हें एक दीया देंगी।

क्या दिशा वकानी की जगह कोई और एक्ट्रेस लेगी?

हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है कि दया बेन के किरदार में दिशा वकानी नजर आएंगी या उनकी जगह कोई और एक्ट्रेस ले सकती है. कुछ समय पहले शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था कि वह चाहते हैं कि दिशा शो में वापसी करें लेकिन वह उन पर दबाव नहीं डाल सकते क्योंकि वह अपने बच्चों और परिवार में व्यस्त हैं. इसी बीच दया बेन के किरदार के लिए नए चेहरे की तलाश भी शुरू हो गई थी। हालांकि, शो के फैन्स की मानें तो दया बेन का किरदार दिशा वकानी से बेहतर कोई नहीं निभा सकता।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हुए हैं कई बदलाव

शो की कहानी से लेकर किरदारों तक इसमें काफी बदलाव हुए हैं और यही वजह है कि इसे दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिल रहा है. कुछ समय पहले शो में रोशन कौर सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने भी शो को अलविदा कह दिया था और असित मोदी पर कई आरोप लगाए थे. सीरियल में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी काफी समय बाद सीरियल छोड़ दिया था और इसकी वजह भी असित मोदी से उनकी अनबन थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related