Gujarat Chunvai Dangal: गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है। जहाँ सत्ताधारी भाजपा गुजरात मे पिछले 30 साल से सत्ता पर अपनी धाक जमाए हुए हैं। वही अगर हम बात कांग्रेस की करे तो कांग्रेस यहां 27 साल से अपनी गुजरात वापसी की योजना बना रहे हैं। वही अगर हम बात आम आदमी पार्टी की करे तो यह जनता को लुभाने के लिए तैयार है और इस बार क विधानसभा चुनाव में गुजरात मे बड़ा परिवर्तन करना चाह रही है।
आम आदमी पार्टी गुजरात मे स्वम् को कांग्रेस के तौर पर खड़ा कर भाजपा को मात देना चाह रही है। वही यह अपनी रणनीति भी अन्य राजनीतिक दलों से अलग बनाकर भाजपा को मात देने की कवायद में लगी है। आम आदमी पार्टी की राजनीति गुजरात की जातिय राजनीति से हटकर विकास पर टिकी है। आप का कहना है कि वह भाजपा को मात देने के लिए गुजरात मे दिल्ली मॉडल लॉन्च करेगी।
Read also: Gujarat Chunavi Dangal: इंदिरा की राह पर चलकर मोदी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
आम आदमी की इसी रणनीति के परिपेक्ष्य में भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष और गुजरात से भाजपा के विधायक शामिल होंगे।सचदेवा ने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान देखेगा कि कैसे गुजरात में चुनाव से पहले केजरीवाल द्वारा झूठे और प्रचार-आधारित दिल्ली मॉडल को प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के भाजपा नेता पानी और बिजली आपूर्ति समेत हर क्षेत्र में केजरीवाल के तथाकथित दिल्ली मॉडल की हकीकत का पता लगाएंगे और उसकी हकीकत को सबसे सामने लाकर खड़ा कर देंगे।
वही अगर वास्तव में भाजपा को कुछ ऐसा मिलता है जो केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की हवा निकाल सकता है तो भाजपा के लिए यह गुजरात चुनाव में बड़ा हथियार साबित हो सकता है और केजरीवाल की रणनीति तोड़ने में भाजपा का यह सर्वे केजरीवाल के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है।

