लखनऊ: दिल्ली की जहांगीरपुरी की घटना को देखते हुए यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस विभाग को गश्त कर उपद्रवियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली की घटना को लेकर पत्रकारों ने योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद से बातचीत की।
Also Read : New Bank Opening Time: बैंक खुलने के समय में हुआ बड़ा बदलाव, बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी
दानिश आजाद ने कहा कि दिल्ली की घटना का हमारे समाज में कोई हिस्सा नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस तरह की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए सख्त निर्देश दे रखे हैं। योगी सरकार में प्रदेश में उपद्रवियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा दिल्ली की घटना में घायल सभी लोगों के लिए हमारी संवेदनाएं है।
Read also- FD Interest Rate: किस बैंक का फिक्स्ड डिपाजिट (FD) देगा आपको ज्यादा ब्याज, जाने यहाँ
उन्होंने कहा योगी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को 100 दिन के भीतर पूरा करने का लक्ष्य बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा जनता तो पहले ही समाजवादी पार्टी से नाराज थी, लेकिन अब उनके नेता भी शीर्ष नेतृत्व से नाराज नजर आ रहे हैं। व्यक्तिगत लाभ की राजनीति अब यूपी में नहीं चलने वाली है।

