Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है सत्ताधारी दल से लेकर विपक्ष में चुनाव की हरचल मची हुई है। सभी दल अपनी अपनी रणनीति को अलग प्रारूप दे जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं वही अगर हम बात आप की करें तो वह गुजरात मे पंजाब और दिल्ली का मॉडल लागू करने के वादे के साथ जनता को भेदना चाह रही है। आप की नजर गुजरात की 50 सींटो पर टिकी हुई है वही अब खबर आई है कि आप भाजपा और कांग्रेस से पहले गुजरात मे अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी।
वही आप को गुजरात मे मजबूत स्तर पर लाने के लिए 6 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात का दौरा करेंगे। गुजरात आप महासचिव सोरठिया से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल 6 जून को गुजरात मे कुछ बड़ा करेंगे जिससे जनता के बीच आप की उम्दा धमक स्थापित होगी वही 1 महीने में गुजरात आप के कार्यकर्ता 10 हजार गांव की जनता से सम्पर्क साधेंगे और उन्हें अपने खेमे में करने की कवायद शुरू करेंगे।
उन्होंने आगे कहा आप के कार्यकर्ता गांव के लोगो को आप की रणनीति से अवगत करवाएंगे और उन्हें आप द्वारा जी जाने वाली सुविधाओं के बिषय में बताएंगे। जानकारी के लिए बता दें गुजरात मे पिछले 15 दिनों से आप की परिवर्तन यात्रा चल रही है। आप की ओर से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात मे जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी का संदेश प्रस्तावित कर रहे हैं। आप भाजपा और कांग्रेस से पहले अपने प्रत्याशियों का नाम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए घोषित करेगी। क्योंकि आप चाहती है उसके प्रत्याशी जनता के बीच अपनी पहचान बना सके और उनका विश्वास जीत सके।

