सामने आयी भगवान् राम की श्वेत वर्ण मूर्ति, राम मंदिर के प्रथम तल पर होगी स्थापित

उत्तर प्रदेशसामने आयी भगवान् राम की श्वेत वर्ण मूर्ति, राम मंदिर के प्रथम...

Date:

अयोध्या में राम लला को अपने नए घर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद विराजमान हुए 24 घंटे से ज़्यादा हो चुके हैं। कल जिन राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई वो श्याम रंग के हैं लेकिन अब भगवान् राम की एक और मूर्ति सामने आयी है जिसमें वो श्वेत वर्ण के नज़र आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि श्वेत वर्ण की इस मूर्ति को राम मंदिर प्रथम तल पर स्थापित किया जायेगा. इस मूर्ति को मूर्तिकार सत्य नारायण पांडे ने गढ़ा है. बता दें कि राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन मूर्तियां तैयार कराई गयी थीं जिसमें से श्याम रंग वाली मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया था. श्वेत वर्ण की ये मूर्ति उन्हीने तीन मूर्तियों में से एक है. जो तीसरी मूर्ति है उसे भी राम मंदिर में ही स्थान दिया जाएगा.

इस मूर्ति में भी भगवान राम बाल रूप में नज़र आ रहे हैं. मूर्ति में भगवान राम के दाएं हाथ पर हनुमान जी, उनके मुकुट के पास भगवान परशुराम और गौतम बुद्ध सहित अन्य देवता भी शामिल हैं. नई मूर्ति में भगवान राम को सोने के आभूषणों से सजाया गया है. बता दें राम मंदिर के गर्भगृह वाले भगवान राम की मूर्ति जो श्वेत रंग की है, बताया गया है कि इस मूर्ति में भगवान राम की उम्र लगभग पांच वर्ष की है. राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक भगवान राम के भाइयों की मूर्ति को मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित किया जाएगा.

कहा जा रहा है कि गर्भगृह में रामलला की मूर्ति जिसे मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तराशा है उसे जिस शिला से बनाया गया है उसकी खुदाई मैसूर के एचडी कोटे तालुका में जयापुरा होबली में गुज्जेगौदानपुरा से की गई थी. अब जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक ये शिला 3 अरब साल पुरानी चट्टान से बनी है. उधर अयोध्या में भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी VIP मूवमेंट को बंद कर दिया गया है, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का दौरा भी रद्द कर दिया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...