भारतीय शेयर बाज़ारों में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में आई तेज़ गिरावट का असर देश के दो जाने माने उद्योगपतियों पर भी पड़ा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अम्बानी और अडानी ग्रुप के गौतम अडानी के नेटवर्थ में बड़ा नुक्सान हुआ है और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नीचे खिसकना पड़ा है. दोनों ही अपनी मौजूदा जगह से एक एक स्थान नीचे खिसके हैं.
मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 2.24 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इससे मुकेश अंबानी की नेटवर्थ गिरकर अब 99.1 अरब डॉलर पर आ गया है और वो 11 स्थान से खिसक कर 12 स्थान पर आ गए हैं। वहीँ अडानी ग्रुप के गौतम अडानी की नेटवर्थ में मंगलवार को 3.38 अरब डॉलर की गिरावट आई जिसके बाद उनकी नेटवर्थ गिरकर 90.8 अरब डॉलर हो गई है और वो 13 वें स्थान से लुढ़ककर 14 वें स्थान पर पहुँच गए हैं.
दुनिया के अमीरों की सूची में टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स के मालिक एलन मस्क 217 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस हैं जिनकी कुल संपत्ति 181 अरब डॉलर है. 162 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स चौथे स्थान पर हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 142 अरब डॉलर है. वहीं फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग दुनिया के टॉप बिलिनियर्स की सूची में 5वें स्थान पर हैं। बता दें कि भारतीय शेयर बाज़ार पिछले कुछ दिनों से गिरावट में लगातार जा रहा है और ये गिरावट काफी बड़ी हैं। अगर सेंसेक्स के सर्वोच्च शिकार से देखें तो उसमें तीन हज़ार अंकों की गिरावट आ चुकी है. कल के कारोबारी सत्र में दिग्गज रिलायंस दो प्रतिशत टूट गया था. बाजार के जानकारों के मुताबिक सेंसेक्स ने अगर 70000 का सपोर्ट तोड़ दिया तो फिर 68000 तक भी जा सकता है.

