प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार को आने वाले लोकसभा चुनाव में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी वेनेज़ुएला के साथ मिलकर बड़ी मदद कर सकते हैं. बता कि देश में मंहगा ईंधन आम लोगों के लिए एक बड़ी समस्या है जो हमेशा उनके बजट को बिगाड़ता है. पेट्रोल-डीज़ल की मंहगाई राजनीतिक मुद्दा भी बनी रहती है, विपक्ष विशेषकर कांग्रेस पार्टी इसे लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमले करती रहती है. लेकिन अब देश में पेट्रोल डीज़ल सस्ते होने की बात शुरू हो चुकी है हालाँकि ये सरकार की तरफ से नहीं बल्कि देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अम्बानी की तरफ से पहल की बात कही जा रही.
दरअसल ये बात तब निकली जब पिछले दिसंबर में 5 राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि भारत उन सभी देशों से क्रूड ऑयल इम्पोर्ट करेगा जिन पर पाबन्दी नहीं लगी है. इसके बाद वेनेजुएला से कच्चा तेल आने की उम्मीद बढ़ गई है क्योंकि वेनेजुएला पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हट चुके हैं. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इस मामले में वेनेजुएला से डायरेक्ट डील है. जानकारी के मुताबिक रिलायंस ने जो 3 टैंकर कच्चा तेल की बुकिंग कराई थी उसकी डिलीवरी जनवरी 2024 से शुरू होनी है. कहा जा रहा कि इसबार सरकारी तेल कम्पनियाँ भी वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेंगी, ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद है.
रूस से भारी छूट पर भारत अभी तक कच्चे तेल का आयात कर रहा था. लेकिन ये डिस्काउंट अब घटकर 2 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है वहीं वेनेजुएला से जो क्रूड आयल भारत खरीदेगा उसपर 8 से 10 डॉलर प्रति बैरल का डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है. मौजूदा समय की बात करें तो वेनेज़ुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है. ऐसे में वेनेजुएला से सस्ता तेल खरीदने पर क्रूड की कीमतें नीचे आएंगी जिसका फायदा भारत की रिफाइनरियों को मिलेगा और जिससे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत को नीचे लाने में मदद मिलेगी.

