- कमलापति स्टेशन के लोकार्पण कार्ड पर दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस नेताओं के लिखे थे नाम
भोपाल। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह को लेकर जारी किये गये आमंत्रण कार्ड पर लिखे कांग्रेस नेताओं के नामों को लेकर भाजपा ने आपत्ति जताई तो रेलवे ने तुरंत कार्ड से कांग्रेस नेताओं का नाम हटा दिया। हालांकि रेलवे ने कांग्रेस के साथ भाजपा के जनप्रतिनिधियों के नाम भी कार्ड से हटाये हैं। मगर नाम हटाये जाने से पहले काफी कार्ड बंट चुके थे अब नये कार्ड में नाम न होने पर कांग्रेस आपत्ति जता रही है।
Read also: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के आमंत्रण कार्ड में रेलवे की ओर से प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय रेलवे मंत्री समेत कांग्रेस-भाजपा के 13 जनप्रतिनिधियों के नाम लिखवाये गये थे। कार्ड पर कांग्रेस के विधायकों के नाम होने की वजह रेलवे ने बताई की रेलवे ट्रैक उनके विधानसभा क्षेत्र से होकर जा रहा है। लेकिन
रेलवे स्टेशन का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है।
ऐसे में कांग्रेस नेताओं के नाम आमंत्रण कार्ड पर लिखे होने को लेकर भाजपा ने रेलवे अधिकारियों को झाड़ लगायी। जिसके बाद रेलवे ने रातो-रात कार्ड से कांग्रेस नेताओं के नाम हटा दिये। लेकिन किसी विवाद से बचने के लिये कार्ड पर लिखे भाजपा नेताओं के नाम भी हटाये गये हैं। कार्ड बदले जाने से पहले बंटे कार्ड पर कांग्रेस नेताओं का नाम होने और उसके बाद हटाये जाने पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के विधानसभा क्षेत्र में हो रहे कार्यक्रम से नाम हटाये जाने पर आरिफ मसूद ने कहा कि यह सरकार ही धोखे वाली है।
Read also: सोनिया ने मीडिया से बात करने के लिए कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लिया
इन नेताओं के हटाये गये नाम
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह को लेकर जारी किये गये आमंत्रण कार्ड पर लिखे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सांसद रमाकांत भार्गव, राज्यसभा सांसद एमजे अकबर, कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, भाजपा विधायक कृष्णा गौर, कांग्रेस विधायक आरिफ अकील, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और भाजपा विधायक सुरेन्द्र पटवा के नामों को हटा दिया गया है।

