- सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर पर की गयी आगजनी और पत्थरबाजी
नैनीताल। अपने घर पर आगजनी और पत्थरबाजी होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह हमला मुझ पर नहीं हिंदू धर्म पर हुआ है। बातचीत करने वालों के लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
पत्थरबाजी और आगजनी की इस घटना ने साबित कर दिया है कि मेरी बात सही थी। सोशल मीडिया पर सलमान खुर्शीद ने पूछा कि क्या मेरा यह कहना गलत होगा कि ऐसा करना हिंदू धर्म नहीं हो सकता।
Read also: मप्र में सलमान खुर्शीद की किताब पर लगेगा बैन : मिश्रा
सलमान खुर्शीद ने हाल ही में अपनी लिखी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों की जिहादी सोच की तुलना हिंदुत्व से की थी। इसका विरोध होने पर खुर्शीद ने कहा की हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं। इसके बाद से भाजपा सहित हिंदूवादी संगठन सलमान खुर्शीद पर भड़के हुए हैं।
आज नैनीताल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के घर पर आज कुछ हंगामाईयों ने पत्थरबाजी और आगजनी की है। बताया गया कि सलमान खुर्शीद के घर पर हमला करने वालों के हाथों में भाजपा का झंडा था।
Read also: सलमान खुर्शीद की किताब पर मध्यप्रदेश में लगेेगा बैन
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आग को बुझा दिया और सलमान खुर्शीद के घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को ढूंढने में लगी है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है।

