मौसम के हालात जो भी हों हम तैयार हैं, मैच से पहले बोले बाबर आज़म

टी20 वर्ल्ड कपमौसम के हालात जो भी हों हम तैयार हैं, मैच से पहले...

Date:

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि भारत के खिलाफ मैच के लिए उनके दिमाग में 11 हैं लेकिन हालात देखकर इसे फाइनल करेंगे। मेलबर्न में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बाबर आजम ने कहा कि मौसम हमारे हाथ में नहीं है लेकिन हालात जो भी हों, हम तैयार हैं और अपना शत प्रतिशत देंगे, हमारा पेस अटैक जिस तरह से प्रदर्शन कर रहा है वह आत्मविश्वास का विषय है.

बाबर ने कहा कि शान मसूद फिट हैं, उनके सारे टेस्ट क्लियर हैं और कल के लिए तैयार हैं, जबकि फखर जमान अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और वह कल के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, बता दें कि शान मसूद को प्रैक्टिस के दौरन सिर पर गेंद लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. बाबर आजम ने कहा कि शादाब और नवाज हमारे लिए मुख्य स्तंभ और प्लस प्वाइंट हैं, वहीँ हारिस रऊफ ने यहां बिग बैश खेला है और यहाँ की कंडीशंस के बारे में काफी जानता है.

भारतीय खिलाडियों से सम्बन्ध पर बाबर ने कहा कि मैदान के बाहर हर खिलाड़ी के साथ अच्छे संबंध होते हैं, खिलाड़ियों के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बेहतरीन तरीके से साथ रहें। बाबर आजम ने कहा कि वह हर खिलाड़ी को ध्यान में रखकर योजना बनाकर मैदान पर अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान ने कहा कि यहां कोई बड़े शॉट नहीं होते हैं, जितने रन आप भागते हैं, उतने अधिक रन आप हासिल करेंगे। बाबर आजम ने कहा कि टी 20 प्रारूप में किसी भी टीम में गलती की गुंजाइश नहीं होती, टी20 में कोई भी खिलाड़ी किसी भी दिन मैच जिता सकता है. बता दें कि पाकिस्तान और भारत के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच कल मेलबर्न में होना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...