क्या है कैंची धाम जाने का सही समय और रूट

ट्रेवलक्या है कैंची धाम जाने का सही समय और रूट

Date:

धार्मिक तीर्थस्थलों में से एक कैंची धाम आश्रम भक्तों के बीच बहुत लोकप्रिय है। प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा ने यहां एक आश्रम की स्थापना की, जो एक शांतिपूर्ण आश्रय बन गया जहां लोग अपने मन को शांत करने और बाबा की प्रतिमा के दर्शन करने आटे है. कैंची धाम उत्तराखंड की पहाड़ियों के बिच बना हुआ है ।

पिछले सालों में क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां और देश-विदेश के बड़े कारोबारी नीम करोली बाबा के आश्रम में आते रहे हैं. अगर आप भी मशहूर हस्तियों के बीच लोकप्रिय हो चुके नीम करोली बाबा के आश्रम जाना चाहते हैं तो आपको यहां कैंची धाम की यात्रा के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। आगे की स्लाइड्स में जानिए कहां है कैंची धाम, कैसे पहुंचें नीम करोली बाबा के आश्रम और कहां रुक सकते हैं कैंची धाम, यात्रा का खर्च कितना आएगा?

कैंची धाम कैसे पहुँचें?

कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल शहर के कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप यहा जाना चाहते है तो आपको यहा सड़क मार्ग से ही जाना पड़ेगा क्योंकि यहा जाने के लिए एक मात्र वही रास्ता है। आपको बता दे कि दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 325 किलोमीटर है। और अगर आप दिल्ली से नैनीताल जा रहे है तो करीब साढ़े 6 घंटे तक का समय लग सकता है . आप आगे की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।

अगर आप हवाई सेवा चाहते हैं तो कैंची धाम से पंतनगर हवाई अड्डा 70 किमी दूर है। कैंची धाम तक पहुंचने के लिए टैक्सी या बस उपलब्ध रहेगी। अगर आप ट्रेन से कैंची धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। नीम करोली आश्रम काठगोदाम से 38 किमी दूर है।

नीम करोली आश्रम कब जाएँ?

अगर आप नीम करोली बाबा के आश्रम जाने के लिए सही समय की तलाश में हैं तो मार्च से जून का समय सही रहेगा। इसके अलावा आप सितंबर से नवंबर के बीच कैंची धाम भी जा सकते हैं। इन महीनों के दौरान मौसम सुहावना होता है और आश्रम के आसपास का प्राकृतिक वातावरण यात्रा के लिए उत्तम होता है। वहीं, मानसून के कारण जुलाई-अगस्त में पहाड़ी इलाकों में जाने से बचें।

कैंची धाम जाने का खर्च

अगर आप दिल्ली से नैनीताल तक बस या ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपको 300 रुपये से 800 रुपये तक का टिकट मिल जाएगा। आगे की यात्रा के लिए आप बस या टैक्सी ले सकते हैं। इसके अलावा नीम करोली आश्रम आने वाले लोगों को शयनगृह से लेकर निजी कमरे तक मिल सकते हैं। यहां रहने का खर्च प्रतिदिन 200 रुपये हो सकता है। भोजन पर नाममात्र का पैसा खर्च करना पड़ेगा।

कैंची धाम में क्या करें?

कैंची धाम में नीम करोली बाबा के आश्रम में जाने के अलावा, निवासी भिक्षुओं द्वारा आयोजित सत्संग में भी भाग ले सकते हैं। आश्रम में एक पुस्तकालय है, जहाँ आगंतुक आध्यात्मिकता और दर्शन पर किताबें पढ़ सकते हैं। आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का अन्वेषण करें। आप जंगल की सैर, पहाड़ियों में ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। पास में ही नैनीताल घूमा जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...