भारत के पश्चिम में गुजरात राज्य है, जो देश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्रों में से एक है। गुजरात प्राकृतिक दृश्यों, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक महत्व के स्थानों, स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों से समृद्ध राज्य है। गुजरात दुनिया की सबसे पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता का जन्मस्थान भी है। पोरबंदर, गांधीनगर, सोमनाथ मंदिर, कच्छ, द्वारका मंदिर, वडोदरा और अक्षरधाम मंदिर गुजरात के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। गुजरात को एशियाई शेरों का घर कहा जाता है। यहां के पर्यटन स्थलों के कारण इसे ‘किंवदंतियों की भूमि’ भी कहा जाता है।
गुजरात में कई वन्यजीव अभ्यारण्य देखने का मौका मिल सकता है। यहां मरीन नेशनल पार्क, गिर नेशनल पार्क, फॉरेस्ट नेशनल पार्क, ब्लैककब नेशनल पार्क और कच्छ रेगिस्तान का दौरा किया जा सकता है। अगर आप गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में जान लें, ताकि यात्रा कम समय में आराम से पूरी हो सके और आप बेफिक्र होकर यात्रा का लुत्फ उठा सकें। ये हैं गुजरात के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल।
गुजरात में सबसे प्रसिद्ध स्थान
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
लक्ष्मी विलास पैलेस
अक्षरधाम मंदिर
साबरमती आश्रम
वाटसन संग्रहालय
गांधी संग्रहालय
स्वामी नारायण
द्वारका मंदिर
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर
गुजरात के शहरों में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
वडोदरा से अहमदाबाद
अगर आप वडोदरा से यात्रा शुरू कर रहे हैं तो इस शहर में आप वडोदरा म्यूजियम और पिक्चर गैलरी देखने जा सकते हैं। यहां लक्ष्मी विलास पैलेस, सुरसागर झील, अरबिंदो आश्रम, ईएमई मंदिर और जारवानी फॉल्स की यात्रा की जा सकती है। दो घंटे की दूरी पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है, जिसे देखा जा सकता है।
वडोदरा से अहमदाबाद की दूरी 111 किमी है। करीब दो घंटे का सफर तय करके अहमदाबाद जाया जा सकता है। इस शहर में साबरमती आश्रम, साइंस सिटी, भद्रा किला देखा जा सकता है।
राजकोट से द्वारका, सोमनाथ
वडोदरा से राजकोट का सफर आप 4 घंटे में पूरा कर सकते है . 215 किमी की दूरी तय करके आप राजकोट में खंभालिदा गुफाएं, काबा गांधी नो डेलो, प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क, जलाराम मंदिर देख सकते हैं।
राजकोट से 225 किलोमीटर की दूरी तय करके द्वारका जा रहे हैं तो इस शहर में आप प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, द्वारका तट, रुक्मणी मंदिर, सुदामा सेतु, स्वामी नारायण मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
गुजरात यात्रा की लागत
आईआरसीटीसी गुजरात दर्शन के लिए समय-समय पर टूर पैकेज ऑफर करता है। 23 जून से आप आईआरसीटीसी के गुजरात टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। तीन रात और चार दिन के इस टूर पैकेज में वडोदरा और अहमदाबाद के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस टूर पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 15440 रुपये और उससे अधिक है। इसके अलावा आप ट्रेन या फ्लाइट से भी यात्रा कर सकते हैं। बजट के अनुसार गंतव्य पर पहुंचकर बस या प्राइवेट टैक्सी बुक करें और दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर निकलें।

