तिहाड़ में आपका स्वागत है, सुकेश ने केजरीवाल को लिखी चिठ्ठी

नेशनलतिहाड़ में आपका स्वागत है, सुकेश ने केजरीवाल को लिखी चिठ्ठी

Date:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी से सबसे ज़्यादा खुश एक व्यक्ति है और वो है तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर जो कभी अरविन्द केजरीवाल का बहुत करीबी हुआ करता था. सुकेश ने केजरीवाल के नाम एक लम्बी चौड़ी चिट्ठी लिखकर कहा है कि तिहाड़ में उनका स्वागत करने के लिए वो तैयार हैं. इससे पहले भी सुकेश कई बार दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

सुकेश ने कहा कि वो सरकारी गवाह बनकर केजरीवाल के सारे झूठ को बेनकाब करेंगे और इस बात की पूरी कोशिश करेंगे कि उन्हें लम्बी से लम्बी सजा हो. सुकेश ने कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि अब तिहाड़ में अपने यारों के साथ मिलकर रहेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही तिहाड़ में हैं और आप नेता संजय सिंह भी इस समय वहीँ पर हैं। केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर सुकेश ने कहा कि ये सच्चाई की जीत है. सुकेश ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है, केजरीवाल 2025 का विधानसभा चुनाव भी हारेंगे।

सुकेश ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि केजरीवाल जी मुख्यमंत्री रहते हुए आपने कम से कम 10 महाघोटाले किए हैं और दिल्ली के गरीबों को लूटा है. सुकेश ने कहा कि 4 घोटालों को तो मैंने खुद देखा है, जिसके मेरे पास सबूत भी हैं. सुकेश ने तिहाड़ क्लब में केजरीवाल का स्वागत करते हुए बाकायदा तिहाड़ क्लब मेम्बरों को पद भी दिए हैं. सुकेश ने कहा आबकारी मामला तो एक शुरुआत है, अभी तो बहुत कुछ सामने आना बाकी है। सुकेश ने चिट्ठी में लिखा कि मेरी गिरफ्तारी पर आपके लोगों ने मुझे क्या क्या नहीं कहा, अब आप बताओं कि तुम क्या हो?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...