मेरठ। Weather Update – फरवरी के शुरूआती दिनों से हो रही बारिश के असर आज सुबह मतदान के दिन भी देखने को मिला। लेकिन सुबह 10 बजेे के बाद मौसम खुला तो फिर धूप निकली और उसका असर पूरे दिन दिखाई दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री था। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं आज का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम बताया जा रहा है। आज सुबह हल्का कोहरा रहा। उसके बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग की माने तो अब पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। अब आने वाले दिनों मोैसम बिल्कुल साफ रहेगा।
Read also: मेरठ मेंं हुआ 55:70 प्रतिशत मतदान,सात विधानसभाओं में मत प्रतिशत मामले में मेरठ दक्षिण अव्वल
मेरठ और आसपास के जिलों में आज गुरुवार की सुबह कोहरा रहा और इसी के साथ दिन की शुरूआत हुई।बता दें कि पश्चिम विक्षोभ के कारण एनसीआर और पश्चिमी उप्र के जिलों में गत मंगलवार की रात से बारिश देखने को मिली। मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश बुधवार की देर रात तक जारी रही। जिसके चलते पहले चरण में मतदान के लिए जा रहे मतदान कर्मियों केा भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश का असर आज गुरुवार के तापमान और मौसम पर पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार को सुबह के समय कोहरे और ठंड की आशंका जताई थी। जिसके चलते शहर इलाकों में कोहरा छाया रहा। अब आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ेत्तरी होगी और उसके बाद मौसम साफ होगा।

