मेरठ। Meerut Election 2022 Phase 1 Voting – पश्चिमी यूपी की 11 जिलों की 58 सीटों पर शाम को 6 बजे तक मतदान समाप्त हो गया। मेरठ जिले की सात विधानसभा सीटों पर 65:39 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें मेरठ दक्षिण 62:90,मेरठ शहर 65:73,मेरठ कैंट 61:08,किठौर 70:13,हस्तिनापुर 65 प्रतिशत,सिवाल खास 69:00 प्रतिशत,सरधना 63:90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। मतदान केा लेकर सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। हालांकि शुरूआती दौर में कोहरा और ईवीएम की खराबी के कारण कुछ व्यवधान आया। लेकिन उकसे बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। 10 बजे से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हुई तो शाम को 5 बजे तक लाइन नहीं टूटी। मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र कुमार और उनकी पत्नी गरिमा ने भी अपने मत का उपयोग किया और मतदान किया। वहीं मेरठ के गांव दायमपुर के ग्रामीणों ने गांव की सड़क पर पानी भरा होने और कीचड होने के कारण मतदान का बहिष्कार कर दिया।
Read also: यूपी चुनाव: पहले चरण में शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी मतदान
दायमपुर मेें बने पोलिंग बूथ पर दिन में 12 बजे तक मात्र 4 मतदाता ही वोट डाल सके। सरधना के गांव सलावा में मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी और एक सिपाही को कुछ युवकों ने मार पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर तुरंत एसएसपी मौके पर पहुंच। बाद में पता चला कि पीठासीन अधिकारी किसी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने को कह रहा था। इसलिए युवकों ने इसका विरोध किया था। मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर इसी गांव में दलित समाज के लोगों से मारपीट की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि दलित समाज के कुछ लोग वोट देने जा रहे थे इस दौरान उनको रोक लिया गया और वापस लौटा दिया गया। जिसके बाद एक व्यक्ति ने विरोध किया तो एक बुजुर्ग का सिर फाड़ दिया।

