लाइफस्टाइल डेस्क। Veg Kolhapuri Recipe Hindi – वेज कोल्हापुरी सब्जी तीखी और चटपटी नारियल की ग्रेवी के साथ बनाई जाती है। ये महाराष्ट्र और लगभग पूरे उत्तर भारत मे पसंद की जाती है। तो अगर आप रोज के खाने में कुछ नया करना चाहते है तो वेज कोल्हापुरी ट्राई करें, यकीन मानिए ये खाने में बेहद लजीज है।
वेज कोल्हापुरी की सामग्री – एक गोभी कटी हुई, 2 – 3 गाजर ( टुकड़ों में कटी हुई), 2 छोटे आलू (टुकड़ों में कटे हुए), आधा कप मटर, 1 प्याजा (टुकड़ों में कटे हुए), 1 शिमला मिर्च कटी हुई।
Read also: रसोई Bytes: इस खास तरीके से बनाएं मिक्स सब्जी, हर किसी को आएगी पसंद
ग्रेवी के लिए सामग्री – जीरा, काली मिर्च के दाने. एक इंच दालचीनी, 2 – 3 लौंग, 5 – 6 साबुत लाल मिर्च, साबुत धनिया, फ्रेश नारियल कद्दूकस किया हुआ, एक चम्मच तेल, छोटी इलायची, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, गरम मसाला, तेल।
वेज कोल्हापुरी रेसिपी –
गोभी और आलू को छीलकर हल्का सा पका लें, फिर पैन में तेल डालकर सब्जियों को भूनकर निकाल लें। इसी पैन में मटर, गाजर और शिमला मिर्च के साथ प्याज को भूनकर निकाल लें। अब दूसरी कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें, इसमें जीरा, साबुत काली मिर्च, खड़ी धनिया, लौंग, दालचीनी और लाल मिर्च को भुने साथ में फ्रेश नारियल डालकर भी भूनें (ध्यान दे इस पेस्ट को स्मूद बनाना है)। जब पेस्ट बन जाए तब इस पेस्ट को कड़ाही में तेल गर्म करें भूनें, जब ये अच्छे से भुनाने लगेगा तो तेल छोड़ने लगेगा।
Read also: झटपट तैयार करें गाठिये की सब्जी, ये रही रेसिपी
अब छोटी इलायची, साबुत लाल मिर्च बारीक कटी प्याज और टमाटर डालकर भूनें। साथ में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं, जब ये मसाला तेल छोड़ने लगे तो तैयार पेस्ट मिलाएं और तेल छोड़ने तक भूनें। सारी सब्जियों को भी मिलाएं और पानी डालकर 2 – 3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। बस जब ये पक जाए तब गरम मसला डालकर मिक्स करें और सबको रोटी के साथ सर्व करें।

