तीसरे चरण में घरों से निकले वोटर, पांच बजे तक 60 % से अधिक मतदान

नेशनलतीसरे चरण में घरों से निकले वोटर, पांच बजे तक 60 %...

Date:

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज 12 राज्यों की 93 सीटों पर 1300 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM में कैद गयी। शाम पांच बजे तक 60.19% मतदान हुआ, वहीँ बंगाल में सबसे अधिक 73 फीसदी वोटिंग हुई है. आज गुजरात की सभी 25 कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4के साथ ही उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है. इसके अलावा दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की एक-एक और गोवा की सीटों पर भी आज मतदान है। वैसे देखा जाय तो पहले दो चरणों के मुकाबले तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत ठीक रहा है, अगर पहले दो चरणों की तरह चुनाव आयोग द्वारा फाइनल फीगर में 6 प्रतिशत पोलिंग बढ़ाई गयी तो फिर तीसरा चरण पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

संभल में 60 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों आगरा, आंवला, बदायूं, बरेली, एटा, फतेहपुर सीकरी, फ़िरोज़ाबाद, हाथरस, मैनपुरी और संभल में आज वोट पड़े। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक शाम पांच बजे तक संभल में सबसे ज़्यादा 61.10 प्रतिशत मतदान हो चूका है वहीँ आगरा में सुस्ती दिखाई दी, वहां सबसे कम 51. 53 प्रतिशत मतदान हुआ है. इनके अलावा आंवला में 54.73 % , बदायूं में 52.77 %, एटा में 57.07 %, बरेली में 54. 21 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 54.93 , फ़िरोज़ाबाद में 56.27 %, हाथरस में 53.54 % और मैनपुरी में 55. 88 % मतदान हुआ है।

वोट डालने के बाद बुज़ुर्ग की मौत
आज तीसरे फेज में बिहार में वोट डालने के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ये घटना खगड़िया में हुई है। जानकारी के मुताबिक माध्यमिक विद्यालय रामपुर में मतदान के बाद 70 वर्षीय इंद्रदेव तांती की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वहीँ उत्तर प्रदेश के संभल में वोटरों पर पुलिस लाठीचार्ज की बात भी सामने आयी है, इसके अलावा संभल में सपा प्रत्याशी से पुलिस वालों की जा रही धक्कामुक्की की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई वहीँ गुजरात के गांधीनगर में जहाँ से गृहमंत्री अमित शाह उम्मीदवार हैं, एक पोलिंग स्टेशन पर भगवान राम का कट आउट भी नज़र आया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related